
फोटो सोर्स- पत्रिका
MP Weather: मध्यप्रदेश में इन दिनों मौसम का ट्रिपल अटैक देखने को मिल रहा। जिसमें बारिश, ओलावृष्टि और ठंड के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सोमवार की सुबह अशोकनगर, टीकमगढ़ और आगर-मालवा में बारिश हुई। साथ ही कई जिलों में घना कोहरा भी छाया रहा। मौसम विभाग ने 26 जिलों में बारिश और 8 ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के द्वारा जारी ताजा बुलेटिन अनुसार, विदिशा, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, कटनी, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर जिलों में बारिश की संभावना है।
बुलेटिन के अनुसार, मुरैना, राजगढ़, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, शिवपुरी और श्योपुर जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
ग्वालियर, दतिया, भिंड, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी,विदिशा, रतलाम, उज्जैन, अशोकनगर, रीवा, सतना, दमोह, सागर जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अभी पश्चिमी विक्षोभ, पंजाब और संलग्न हरियाणा के ऊपर माध्य समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊँचाई पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में बना हुआ है। साथ ही एक नया पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में अवस्थित है। इसके साथ ही 5 फरवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जो कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।
4 फरवरी को ग्वालियर, भिंड, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, मुरैना, श्योपुर, दतिया, और छतरपुर में कहीं-कहीं बारिश तो ओलावृष्टि का अनुमान है।
Published on:
02 Feb 2026 04:57 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
