2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोगों को जहरीला पानी पिला रही सरकार, राजस्थान के सांसद का बड़ा बयान

Pramod Tiwari- इंदौर त्रासदी पर राजस्थान के सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि पेयजल बेहद गंभीर विषय है

2 min read
Google source verification
Rajasthan MP Pramod Tiwari's big statement on the Indore tragedy

इंदौर त्रासदी पर राजस्थान के सांसद प्रमोद तिवारी का बड़ा बयान

Pramod Tiwari - इंदौर में दूषित पेयजल से हुई मौतों का मामला संसद में फिर गूंजा। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने राज्यसभा में यह मामला उठाया। उन्होंने इंदौर के भागीरथपुरा में हुई त्रासदी का जिक्र करते हुए कहा कि पेयजल बेहद गंभीर विषय है। राजस्थान से राज्यसभा में कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने सरकार पर लोगों को जहरीला पानी पिलाने का आरोप लगाया। उन्होंने विभाग में पसरे करप्शन की बात करते हुए इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह किया। सांसद प्रमोद तिवारी ने केंद्रीय मंत्री से कार्ययोजना बताने को भी कहा। महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने भी इंदौर मुद्दे पर प्रश्न पूछा। इससे पहले कर्नाटक के कांग्रेस सांसद डॉ. सैयद नासिर हुसैन राज्यसभा में यह मामला उठा चुके हैं।

इंदौर के भागीरथपुरा में नलों से दूषित पानी सप्लाई किया गया था। लोगों की शिकायतों के बाद भी नगर निगम और प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया। ऐसे में हजारों लोग बीमार हो गए। दूषित पेयजल के सेवन से अब 32 लोगों की मौत हो चुकी है।
मौतों का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका है ​क्योंकि अभी भी कुछ प्रभावितों की हालत गंभीर बनी हुई है।

सोमवार को राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता (Deputy Leader) कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने इंदौर मामले को मानवता से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए कहा कि यह देश के हरेक नागरिक से जुड़ा सवाल भी है। उन्होंने कहा कि मंत्री भी गुजरात से हैं। गांधी नगर गुजरात में प्रदूषित जल पीकर कितने लोग बीमार हुए! इंदौर में कितने लोग मरे!

विभागीय मंत्री से पूछा कि इन मौतों का जिम्मेदार कौन

सांसद प्रमोद तिवारी ने केंद्रीय मंत्री से ग्राउंड वाटर की क्वालिटी बेहतर करने की कार्ययोजना के बारे में भी पूछा।
महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि इंदौर में दूषित पेयजल से 30 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। उन्होंने विभागीय मंत्री से पूछा कि इन मौतों का जिम्मेदार कौन है? इससे पहले कर्नाटक के कांग्रेस सांसद डॉ. सैयद नासिर हुसैन ने राज्यसभा में इंदौर मामले को लेकर सवाल उठाए थे।