5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Accident: गाय से टकराकर पलटी कार, भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत, 4 गंभीर घायल, शादी समारोह में जा रहा था परिवार

Cow And Car Collision: राजस्थान के बीकानेर में एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक परिवार शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था और रास्ते में गाय से टकराकर उनकी कार पलट गई। इस भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Road Accident

प्रतीकात्मक तस्वीर: पत्रिका

Kanpur Youth Dies In Bikaner: शादी समारोह में शामिल होने की खुशी लेकर निकला एक परिवार सोमवार देर रात अचानक मातम में डूब गया। नापासर थाना क्षेत्र में जयपुर रोड पर गणपति ढाबे के पास सड़क पर अचानक आई गाय से कार टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पलट गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार कानपुर निवासी परिवार बीकानेर में एक शादी समारोह में शामिल होने आ रहा था। रात करीब 12 बजे, जयपुर रोड पर गणपति ढाबे के पास अचानक सड़क पर आई गाय को बचाने के प्रयास में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते कार अनियंत्रित होकर पलट गई और खुशियों का सफर हादसे में बदल गया।

ट्रोमा सेंटर में युवक ने तोड़ा दम

हादसे में कार में सवार पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर नापासर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया। उपचार के दौरान तरुण भाटिया नाम के युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

सवाल फिर वही…सड़कों पर बेसहारा पशु कब होंगे नियंत्रित

इस हादसे ने एक बार फिर हाइवे और मुख्य सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं की समस्या को उजागर कर दिया है, जो आए दिन जानलेवा हादसों का कारण बन रहे हैं।