2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनोखा शौक: 10000 से ज्यादा एंटीक स्टांप का खजाना, 1840 का चमड़े वाला स्टांप भी शामिल

Kishan Soni's unique hobby: बीकानेर। कहते है शौक बड़ी चीज है। किसी को पुरानी वस्तुएं तो किसी को सिक्कों का संग्रह का शौक है। बीकानेर के रहने वाले 35 वर्षीय किशन सोनी का शौक इन सबसे अलग और अनोखा है। वे पुराने स्टांप पेपर और उनसे जुड़े ऐतिहासिक दस्तावेजों का संग्रह करते हैं। इनमें आजादी से पहले के दुर्लभ स्टांप पेपर भी शामिल हैं।

2 min read
Google source verification
किशन सोनी का दुर्लभ स्टांप संग्रह, पत्रिका फोटो

किशन सोनी का दुर्लभ स्टांप संग्रह, पत्रिका फोटो

Kishan Soni's unique hobby: बीकानेर। कहते है शौक बड़ी चीज है। किसी को पुरानी वस्तुएं तो किसी को सिक्कों का संग्रह का शौक है। बीकानेर के रहने वाले 35 वर्षीय किशन सोनी का शौक इन सबसे अलग और अनोखा है। वे पुराने स्टांप पेपर और उनसे जुड़े ऐतिहासिक दस्तावेजों का संग्रह करते हैं। इनमें आजादी से पहले के दुर्लभ स्टांप पेपर भी शामिल हैं। डिजिटल और मोबाइल के इस आधुनिक युग में, जब कागज का महत्व कम हो रहा है। ऐसे समय में इन ऐतिहासिक दस्तावेजों का संरक्षण अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

सोनी के संग्रह में केवल 30-40 साल पुराने ही नहीं, बल्कि ब्रिटिश काल और रियासतों के दौर के स्टांप पेपर भी हैं। अपने इस अनोखे संग्रह को केवल निजी स्तर तक सीमित न रखते हुए समय-समय पर प्रदर्शनियों का आयोजन भी करते हैं। इन प्रदर्शनियों के माध्यम से वे आमजन, विद्यार्थियों और इतिहास में रुचि रखने वाले लोगों को स्टांप पेपर के महत्व की जानकारी साझा करते है।

1757 से लेकर 1920 तक के पुराने स्टांप

सोनी के अनुसार, सन 1757 महाराजा सूरज सिंह के समय का भी स्टांप पेपर है। इसकी खासियत है की ये हाथ से बना हुआ है। इसमें चावल का उपयोग किया गया है। सन 1840-42 में चमड़े से बना स्टांप भी है। ये काफी पतला है। इसको भी हाथ से बनाकर तैयार किया गया है। उदयपुर के 60 से 70 तरह के अलग-अलग स्टांप भी है। वहीं बीकानेर के करीब 150 अलग-अलग स्टांप पेपर है। ये सभी सन 1800 से 1920 तक के हैं।

20 साल से कर रहे संग्रह

सोनी एंटीक वस्तुओं, प्राचीन धरोहरों और ऐतिहासिक दस्तावेज का संग्रह 20 साल से कर रहे है। वे लगातार दुर्लभ स्टांप पेपर, कोर्ट फीस स्टांप पेपर, सिक्के और करेंसी नोट एकत्र कर रहे हैं। वर्तमान में करीब 10 हजार से अधिक स्टांप पेपर का संग्रह है। सोनी ने बताया कि प्रत्येक स्टांप पेपर की अपनी अलग पहचान है। उस पर लगी मोहर, जारी किए जाने का समय, कागज की बनावट और उसमें मौजूद विशेष वाटरमार्क उसकी ऐतिहासिक प्रामाणिकता को दर्शाता है।

सहेजकर रखा दुलर्भ खजाना

सोनी ने अपने संग्रह को सहेजने के लिए भी अलग से व्यवस्था कर रखी है। उन्होंने सभी स्टांप को वर्ग के अनुसार अलग-अलग कर रखा है। कागज कटे या फटे नहीं इसके लिए अलग से पॉलीथिन का उपयोग भी किया है। प्रत्येक स्टांप के ऊपर उसका इतिहास भी लिखा है।

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी :
https://bit.ly/4bg81fl