1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

20 साल पहले विदेश में हुआ था ये बड़ा कांड, तब प्रीति जिंटा ने लिया था सेलिना जेटली का स्टैंड

Celina Jaitly Post for Preity: 20 साल पहले विदेश में एक बड़ा कांड हुआ था, तब लाइमलाइट में कई चर्चित मामलों को जन्म दिया था। उस समय बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने सेलिना जेटली का साहस और स्टैंड लेने का फैसला किया और खुलकर मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त की थी, जो अभी चर्चा का विषय बनी है।

2 min read
Google source verification
सेलिना जेटली संग प्रीति जिंटा

सेलिना जेटली संग प्रीति जिंटा (सोर्स: x @CelinaJaitly के अकाउंट द्वारा)

Celina Jaitly Post for Preity:बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली, जो अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव और निजी दुखों का सामना कर रही हैं, उन्होंने अपनी गहरी दोस्ती का एक और उदाहरण दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी करीबी दोस्त और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के बारे में एक किस्सा शेयर किया है जिसे वे आज तक नहीं भूल पाई हैं।

प्रीति जैसी महिलाएं ही दुनिया को चलाती हैं

सेलिना जेटली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए प्रीति जिंटा को "नाम से अच्छी, स्वभाव से ब्रिगेड कमांडर" बताया। उन्होंने प्रीति को "एक फौजी की बेटी! दृढ़ संकल्प, दृढ़ निश्चय और हिम्मत की धनी महिला" कहकर संबोधित किया। इसके बाद सेलिना ने आगे लिखा कि प्रीति जैसी महिलाएं ही दुनिया को चलाती हैं और वो सशक्त महिलाओं की जीती-जागती मिसाल हैं। बता दें, सेलिना ने 2006 के हीट वर्ल्ड टूर की एक घटना को याद किया, जिसमें प्रीति, अक्षय कुमार, सैफ अली खान और सुष्मिता सेन भी शामिल थे।

इस पर उन्होंने बताया कि इस कॉन्सर्ट टूर के दौरान अमेरिका में स्थानीय आयोजक के साथ उन्हें कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा था, जिसके दौरान प्रीति ने बिना किसी बनावटीपन या शोर-शराबे के, एक फौजी की बेटी की तरह उनके लिए आवाज उठाई थी। जिस पर प्रीति ने बिना किसी भेदभाव के विदेशी धरती पर सेलिना की मदद की, जिसकी याद सेलिना के दिल में आज भी ताजा है।

प्रीति और सेलिना का रिश्ता

इतना ही नहीं, प्रीति और सेलिना ने कभी किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया, फिर भी उनके बीच एक गहरा और मजबूत रिश्ता है। सेलिना का मानना है कि दोनों के आर्मी बैकग्राउंड से आने के कारण ही उनका रिश्ता इतना खूबसूरत और मजबूत है। दोनों के पिता सेना में थे और शायद इसी वजह से उनमें एक-दूसरे के प्रति गहरी समझ और सम्मान है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग