1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कपिल शर्मा शो में एआर रहमान के जाने पर भड़के महाराष्ट्र के मंत्री, बीजेपी विधायक नितेश राणे बोले- हिंदूओं की भावनाएं आहत कीं

Nitesh Rane Criticises AR Rahman's Appearance On Kapil Sharma's Show: संगीतकार एआर रहमान हाल ही में कपिल शर्मा शो में नजर आए। बस इस पर बीजेपी के विधायक नितेश राणे भड़क गए हैं।

2 min read
Google source verification
Nitesh Rane Criticises AR Rahman's Appearance On Kapil Sharma's Show

Nitesh Rane (सोर्स- netflix_in)

Nitesh Rane Criticises AR Rahman's Appearance On Kapil Sharma's Show: ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान के समुदाय वाले बयान पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब एक बार फिर वो चर्चा के केंद्र में हैं, वजह है कॉमेडियन कपिल शर्मा शो में दर्ज हुई उनकी मौजूदगी। शनिवार को प्रसारित हुए नेटफ्लिक्स के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एआर रहमान नजर आए। बस इसी पर अब महाराष्ट्र की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। बीजेपी नेता और राज्य सरकार में मंत्री नितेश राणे ने इस पर आपत्ति जताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है।

एआर रहमान का विवादित बयान (Nitesh Rane Criticises AR Rahman's Appearance On Kapil Sharma's Show)

दरअसल, एआर रहमान हाल ही में एक इंटरव्यू के कारण विवादों में आए थे, जिसमें उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के अपने अनुभव साझा किए थे। बातचीत के दौरान उन्होंने ये हिंट दिया था कि कई बार रचनात्मक फैसले पर्दे के पीछे के कारणों से प्रभावित होते हैं और उन्हें कुछ बातें अप्रत्यक्ष रूप से सुनने को मिली थीं। इन टिप्पणियों को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और कुछ लोगों ने इसे सांप्रदायिक दृष्टि से जोड़कर देखा।

आलोचना का विषय बने एआर रहमान

इसी बीच एआर रहमान का कपिल शर्मा के शो में आना राजनीतिक आलोचना का विषय बन गया। नितेश राणे ने सोशल मीडिया पर कहा कि कुछ बयानों से समाज के एक बड़े वर्ग की भावनाएं आहत हुई हैं और ऐसे में इतने बड़े मंच पर किसी को आमंत्रित करने से पहले सामाजिक संवेदनशीलता का ध्यान रखा जाना चाहिए। उनके मुताबिक मनोरंजन की आजादी जरूरी है, लेकिन देश की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक एकता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

नितेश राणे का एक्स पर पोस्ट

नितेश राणे ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- 'कॉमेडी की बात हो तो नाम आता है कपिल शर्मा क और द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो को देश-विदेश में बड़ी लोकप्रियता मिली है। लेकिन एआर रहमान के कुछ विवादित बयानों के कारण भारत, इतिहास और हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुँची है। ऐसी परिस्थिति में उन्हें बड़े मंच पर स्थान देने के निर्णय का हम तीव्र विरोध करते हैं।'

एआर रहमान ने शो पर दी सफाई

हालांकि, शो के दौरान एआर रहमान का अंदाज पूरी तरह हल्का-फुल्का नजर आया। कार्यक्रम के एक लोकप्रिय खेल के दौरान उन्होंने बयानों को गलत समझे जाने पर भी बात की और कहा कि अलग-अलग संस्कृतियों और संदर्भों में संदेशों का अर्थ बदल जाता है। उनका इशारा इस ओर था कि कई बार कही गई बात का मतलब कुछ और निकाल लिया जाता है।

बता दें शो पर वो अपनी आने वाली फिल्म 'गांधी टॉक्स' को प्रमोट करने पहुंचे थे। ये एक साइलेंट फिल्म है, जिसका निर्देशन किशोर पांडुरंग बेलेकर ने किया है। शो में उनके साथ विजय सेतुपति, अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ जाधव भी मौजूद थे। पूरी टीम ने फिल्म से जुड़े अनुभव साझा किए और माहौल को हल्का बनाए रखा।

खुद सामने आकर दी थी सफाई

विवाद बढ़ने के बाद एआर रहमान ने खुद सामने आकर स्थिति स्पष्ट की। सोशल मीडिया पर साझा किए गए मैसेज में उन्होंने कहा कि भारत उनके लिए सिर्फ एक देश नहीं, बल्कि उनकी प्रेरणा और कर्मभूमि है। उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि उनके शब्दों को गलत समझा जा सकता है, लेकिन उनका उद्देश्य कभी भी किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था। उनका कहना था कि वह अपने संगीत के जरिए लोगों को जोड़ने और सकारात्मकता फैलाने में विश्वास रखते हैं।