
फोटो सोर्स- पत्रिका
MP News: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र के बापू डिग्री कॉलेज के पास एक बड़ा हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार कार ने साइड में चल रहे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें एक मासूम बच्चे की मौत हो गई।
आसपास मौजूद लोगों ने तीन वर्षीय मासूम मासूम नैतिक कुशवाहा को पहले नौगांव अस्पताल पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने फिर से जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
मृतक बच्चा नैतिक कुशवाहा अपने पिता सुक्कू कुशवाहा, मां और दादी के साथ दौरिया गांव की ओर जा रहा था। रिक्शा में दो अन्य सवारी भी थीं, जिन्हें चोट नहीं आई। जिला अस्पताल में बच्चे की मां और दादी का रो-रोकर बुरा हाल देखा गया। मृतक का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया जाएगा।
पन्ना जिले में पहाड़ीखेरा मार्ग पर बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। ट्रक क्रमांक CG-31 C-1793 पहाड़ीखेरा से बांस लोड कर पन्ना की ओर आ रहा था। सारंगपुर के पास ट्रक का टायर अचानक पंचर हो गया, जिसके बाद चालक ने वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर पहिया बदलना शुरू कर दिया। अंधेरा और संभावित सुरक्षा संकेतों की कमी इस हादसे की बड़ी वजह मानी जा रही है।
इसी दौरान पहाड़ीखेरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार मारुति ओमनी वैन (MP-04 CA-8208) अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन का अगला हिस्सा ट्रक के नीचे फंस गया और वाहन के परखच्चे उड़ गए।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने बताया कि, वैन में सवार ड्राइवर के बगल की सीट पर बैठे युवक की जान चली गई। युवक का सिर वैन और ट्रक के बीच फंसने से गर्दन कट गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि, वैन चालक मौके से फरार है। पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जा रही है।
Updated on:
05 Feb 2026 04:58 pm
Published on:
05 Feb 2026 04:52 pm
बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
