
मंडप
अग्रवाल समाज द्वारा बसंत पंचमी के अवसर पर शुक्रवार को महालक्ष्मी मंदिर के पास स्थित मिलाप गार्डन में पहली बार सर्व समाज की साधनहीन परिवार की 12 कन्याओं के पूरी धूमधाम और विधि विधान के साथ सामूहिक विवाह कराए गए। समारोह में विधायक ललिता यादव, नपाध्यक्ष ज्योति चौरसिया, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रविंदर सिंह, कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राजेश देवलिया, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी स्वाति जायसवाल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जिला जज विष्णु प्रसाद सोलंकी, भाजपा की प्रदेश मंत्री अर्चना सिंह सहित अनेक समाजसेवियों ने नवविवाहित जोड़ों को सुखमय जीवन के लिए अपना आशीर्वाद दिया। समारोह में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे और सभी ने आयोजन की मुक्तकंठ से सराहना की।
अग्रवाल समाज के मीडिया प्रभारी रामकिशोर अग्रवाल ने बताया कि पूर्व विधायक उमेश शुक्ला द्वारा द्वीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात घोड़ों पर सवार होकर बैंड बाजों के साथ एक-एक कर दूल्हे समारोह स्थल पर पहुंचते रहे जहां वधुओं ने जयमाला पहना कर उनका वरण किया। तीन अलग-अलग पंडालों में मंडप सजाए गए थे जहां विद्वान पंडितों ने वैदिक रीति रिवाज से भांवर आदि की रस्में संपन्न कराईं। बेटी की विदाई शहनाई की धुन पर पालकी में बैठाकर की गई। विदाई में नवविवाहित जोड़े को घर गृहस्थी चलाने के लिए सभी आवश्यक सामग्री उपहार में भेंट की गई।समारोह का संचालन महेंद्र अग्रवाल ने किया। नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने समारोह में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोग देने वालों के साथ ही वर वधु को आशीर्वाद देने पहुंचे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में जिला अग्रवाल समाज, नगर अग्रवाल समाज के साथ ही नवयुवक मंडल अध्यक्ष शिवम शानू और अग्रसेन महिला विकास समिति अध्यक्ष सोनम अग्रवाल तथा उनकी टीम ने पूरी व्यवस्थाएं संभाल कर समारोह को सफलता से पूर्ण किया। समारोह के लिए मैरिज गार्डन उपलब्ध कराने पर राधाचरण चौरसिया का अग्रवाल समाज ने अभिनन्दन किया।
समारोह में सुमन पुत्री किशन बंसल बांकी गिरोली छतरपुर संग शिवचरण पुत्री लक्ष्मण बंसल हीरापुर नंदगाय छतरपुर, काजल पुत्री रामनरेश नामदेव चिल्ली हमीरपुर संग अरुण पुत्र महेश कुमार नामदेव कुलपहाड़ महोबा, संगीता पुत्री अजुद्दी कुशवाहा पनागर छतरपुर संग सुजल पुत्र प्रीतम कुशवाहा अनगौर छतरपुर, नीतू पुत्री शंकर कुशवाहा ताज कालोनी छतरपुर संग मुकेश पुत्र परम कुशवाहा दुर्गा कालोनी छतरपुर, संतोषी पुत्री स्वर्गीय पन्नालाल यादव बांकी गिरोली छतरपुर संग अशोक कुमार पुत्र हलकू यादव शाहपुरा बिजावर, लाडबाई पुत्री धन्नी बंसल अमरपुरा छतरपुर संग सूरज हरिजन पुत्र गुबंदी बसोर कुदरपुरा, राजनगर, राधा पुत्री राजकुमार अहिरवार अमानगंज मुहल्ला छतरपुर संग रानू पुत्र बृजलाल अहिरवार महोबकंठ जिला महोबा, पूजा पुत्री भगवानदास कुशवाहा बड़ी बगराजन के पास छतरपुर संग पवन पुत्र हरदयाल कुशवाहा टटम छतरपुर, बबली पुत्री रामचन्द कुशवाहा बम्हौरी कानी महोबा संग राजेश पुत्र रामसेवक कुशवाहा नया पन्ना नाका छतरपुर, रोशनी पुत्री रज्जू कुशवाहा बदुबा छतरपुर संग सचिन पुत्र रामसेवक कुशवाहा बड़ेरा खुर्द महोबा,अंजना पुत्री स्व राजबहादुर कुशवाहा सडेरी छतरपुर संग सुरेन्द्र पुत्र रामसेवक कुशवाहा तमराई मुहल्ला छतरपुर, कलावती पुत्री भुमानीदीन कुशवाहा टहनगा बड़ामलहरा संग नरेश पुत्र पप्पू कुशवाहा चौबारा टीकमगढ़ ने दाम्पत्य जीवन में प्रवेश किया।
बेटियों को विदाई में माता महालक्ष्मी जी की फोटो, रामायण, कलश सैट जिसमें स्टील टंकी, कलश, लोटा, प्लेट, दीपक, बिटिया के लिए लहंगा, 5 साडियां, लेडीज शॉल, लेडीज पर्स, पायल, बिछिया गिलट, ज्वैलरी सैट, नाक की कील, लेडीज चप्पल, शर्ट पेन्ट, ट्रॉली बैग, पलंग, गद्दा, बेडशीट तकिया कवर सहित, 2 तकिया, कंबल, ड्रेसिंग टेबिल, श्रृंगार सामग्री, स्टील बर्तन डलिया, स्टील डिनर सैट 51 पीस, प्रेशर कुकर, स्टील कुपरा, बाथरुम सैट में बाल्टी, डिब्बा, कुर्सी टेबिल, गैस सिलेन्डर और चूल्हा, कूलर, सिलाई मशीन, घड़ी लेडीज-जेन्टस, कैम्पर, इलैक्ट्रिक प्रेस, कैशरोल, अलमारी गोदरेज, एलईडी टीवी, दीवार घड़ी, मिक्सी, टिपारो खिचड़ी, पांवड़े आदि भेंट किए गए। इसके साथ ही अन्य समाजसेवियों ने भी अपनी ओर से वर-वधु को उपहार भेंट किए।
Published on:
24 Jan 2026 10:35 am
बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
