
कैमरन ग्रीन पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक की गेंद पर आउट होने के बाद नाराज़ हो गए (photo - Video Screenshort)
Pakistan vs Australia, 2nd T20: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुक़ाबला कल यानि 31 जनवरी को खेला गया। लाहोर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए इस मुक़ाबले में पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक का गेंदबाजी एक्शन एक बार फिर चर्चा का विषय बना रहा। ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने भी आउट होने के बाद बॉलिंग एक्शन पर निराशा जताई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल ग्रीन को तारिक ने ऑफ स्टंप के बाहर एक फुल लेंथ गेंद फेंकी, ग्रीन इसपर लंबा शॉट लगाना चाहते थे। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने घुटने पर बैठकर बल्ले को ज़ोर से घुमाया। गेंद हवा में खड़ी हो गई और कोवर्स पर खड़े शादाब खान ने एक आसान कैच लपक लिया। आउट होते ही ग्रीन अपना सिर हिलाने लगे और तारिक के स्लिंगी बॉलिंग एक्शन पर अपनी निराशा ज़ाहिर की। डगआउट पहुंचकर ग्रीन ने 'थ्रो' करने का इशारा किया, जिससे ऐसा लगा कि वह गेंदबाज़ पर 'भट्टा' गेंद फेंकने का आरोप लगा रहे।
यह पहली बार नहीं है जब तारिक के एक्शन पर सवाल उठे हों। इससे पहले भी उनसे इस बारे में पूछा गया था और पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के नौवें और दसवें एडिशन में उनके एक्शन को संदिग्ध बताया गया था। हालांकि, दोनों बार तारिक ने PCB-मान्यता प्राप्त बायोमैकेनिक्स लैब में आधिकारिक परीक्षण करवाए और उन्हें क्लीन चिट मिल गई।
उस्मान तारिक ने पिछले साल नवंबर में पाकिस्तान के लिए टी20 में डेब्यू किया था। वे ILT20 में डेजर्ट वाइपर्स की तरफ से खेलते हैं। इस टूर्नामेंट में भी उनकी गेंदबाजी को लेकर विवाद हुआ था। क्वालिफायर प्ले-ऑफ के एक मुक़ाबले में MI एमिरेट्स के टॉम बैंटन ने इशारा किया था कि वे थ्रो फेंक रहे हैं।
मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान सलमान आगा के तूफानी अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 198 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 108 रन पर ढेर हो गई। इस तरह पाकिस्तान ने यह मुक़ाबला 90 रन से जीतते हुए तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। यह पहली बार है जब पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया से कोई टी20 सीरीज जीती है।
Published on:
01 Feb 2026 09:57 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
