3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाकिस्तान सरकार के आगे क्रिकेट टीम लाचार, सलमान आगा के बयान ने वर्ल्ड क्रिकेट में मचाई सनसनी

दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की नजर हमेशा भारत और पाकिस्तान के मुकाबले पर रहती है। जब भी दोनों टीमें आमने-सामने होती हैं, तो स्टेडियम खचाखच भरा रहता है।

2 min read
Google source verification
Salman agha

सलमान आगा (फोटो- IANS)

IND vs PAK, T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान सरकार ने अपनी क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप में खेलने की अनुमति तो दे दी है, लेकिन भारत के खिलाफ मैच खेलने से मना कर दिया है। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सलमान आगा का पहला रिएक्शन सामने आया है, जो काफी उदासी भरा रहा। उन्होंने कहा कि हमारे हाथ में कुछ भी नहीं है, जो भी फैसला सरकार लेगी और पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी कहेंगे, वही हमारी टीम फॉलो करेगी। इससे यह साफ हो गया है कि पाकिस्तान की क्रिकेट टीम सरकार के फैसले के आगे कितनी लाचार है।

बांग्लादेश ने शुरू किया विवाद

आपको बता दें कि दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की नजर हमेशा भारत और पाकिस्तान के मुकाबले पर रहती है। जब भी दोनों टीमें आमने-सामने होती हैं, तो स्टेडियम खचाखच भरा रहता है। लेकिन इस बार T20 वर्ल्ड कप में पहले बांग्लादेश द्वारा खड़ा किया गया विवाद अब तक खत्म नहीं हुआ है। बांग्लादेश भारत में मैच खेलने से इनकार पर अड़ा रहा, जिसके बाद आईसीसी को सख्त कदम उठाते हुए उसे T20 वर्ल्ड कप से बाहर करना पड़ा और उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया।

इसके बाद पाकिस्तान ने नया बवाल खड़ा कर दिया और बांग्लादेश के समर्थन के नाम पर T20 वर्ल्ड कप के बहिष्कार की धमकी देनी शुरू कर दी। हालांकि 1 फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए साफ कर दिया कि उसकी टीम T20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए श्रीलंका जरूर जाएगी, लेकिन भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले में हिस्सा नहीं लेगी। इस फैसले पर दोनों देशों की मीडिया में अलग-अलग राय देखने को मिल रही है।

वहीं क्रिकेट फैंस हर हाल में चाहते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला हो। ब्रॉडकास्टर्स भी नहीं चाहते कि इस हाई-वोल्टेज मैच पर कोई संकट आए। हालांकि आईसीसी ने पाकिस्तान को साफ चेतावनी दे दी है कि अगर वह इस मुकाबले में हिस्सा नहीं लेता है या नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसे भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। अब देखना यह होगा कि पाकिस्तान एक बार फिर अपने इस फैसले पर विचार करता है या फिर अपनी जिद पर अड़ा रहता है।