8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

T20 World Cup 2026: ‘मैंने सोचा भी नहीं था…’, नेपाल का प्रदर्शन देख इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक हैरान

T20 World Cup 2026: वानखेड़े स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का ग्रुप सी (इंग्लैंड बनाम नेपाल) मुकाबला ऐसा रहा जिसमें आखिरी गेंद तक ये नहीं पता था कि मुकाबला कौन जीतेगा। अंग्रेजी टीम भले ही ये मुकाबला जीत गई हो… लेकिन सच तो ये है कि नेपाल ने इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को हिला […]

2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Feb 08, 2026

T20 World Cup 2026

इंग्लैंड-नेपाल के कप्तान: हैरी ब्रूक और रोहित पौडेल (इमेज सोर्स: स्पोर्ट इंडिया)

T20 World Cup 2026: वानखेड़े स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का ग्रुप सी (इंग्लैंड बनाम नेपाल) मुकाबला ऐसा रहा जिसमें आखिरी गेंद तक ये नहीं पता था कि मुकाबला कौन जीतेगा। अंग्रेजी टीम भले ही ये मुकाबला जीत गई हो… लेकिन सच तो ये है कि नेपाल ने इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को हिला कर रख दिया। जीत के लिए नेपाल को आखिरी ओवर में सिर्फ 10 रन चाहिए थे, लेकिन सैम करन की समझदारी भरी गेंदबाजी ने इंग्लैंड को 4 रन से बचा लिया।

नेपाल क्रिकेट टीम के प्रदर्शन से इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक प्रभावित

मैच के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने भी नेपाल क्रिकेट टीम के प्रदर्शन की प्रशंसा की। ब्रूक ने कहा, "यह बिल्कुल भी आसान नहीं था, शुक्र है हम जीत गए। मैंने कभी नहीं सोचा था ऐसा कुछ होगा…. उन्होंने बहुत अच्छा खेला, बहुत सी टीमें आदिल राशिद को इस तरह नहीं लेतीं, जिस तरह उन्होंने खेला। मैं उन्हें बाकी कॉम्पिटिशन के लिए शुभकामनाएं देता हूं।"

बता दें इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जैकब बेथेल के 55, हैरी ब्रूक के 53, और विल जैक्स के नाबाद 39 रन की बदौलत 7 विकेट पर 184 रन बनाए थे। नेपाल की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 180 रन बना सकी और मैच 4 रन से हार गई। नेपाल को आखिरी ओवर में 10 रन चाहिए थे, लेकिन 5 रन ही बने और टीम को 4 रन से हार का सामना करना पड़ा।

पाल क्रिकेट टीम के कप्तान: हमने अपना 100% दिया…

वहीं नेपाल टीम के कप्तान रोहित पौडेल ने मैच के बाद कहा कि टीम के सभी खिलाड़ियों ने पूरी मेहनत झोंक दी और उन्हें अपने लड़कों पर बहुत गर्व है। उन्होंने कहा कि भले ही नतीजा उनके पक्ष में नहीं गया, लेकिन उनकी टीम ने खेल के हर हिस्से में अपना 100% दिया। आखिरी ओवर में सैम करन ने शानदार गेंदबाजी की, और आगे टीम उसी से सीख लेकर सुधार करेगी। रोहित के मुताबिक, उन्हें एकजुट होकर हर मैच में पूरी ताकत लगानी होगी।

रोहित ने यह भी कहा कि वे इस विश्व कप में सिर्फ खेलने नहीं आए हैं, बल्कि हर टीम को चुनौती देने आए हैं।
अपने फैंस के बारे में उन्होंने बताया कि नेपाल के क्रिकेट प्रेमी बेहद जुनूनी हैं और बड़ी संख्या में काठमांडू और नेपाल से लोग टीम को सपोर्ट करने यहां पहुंचे। उन्हें विश्वास है कि पूरे नेपाल को अपनी टीम पर गर्व होगा।