
Shashi Tharoor says Vaibhav Suryavanshi has talent like Sachin Tendulkar
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) इस समय देशभर में छाए हुए हैं। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में सूर्यवंशी ने कमाल कर दिया और फाइनल में तो वह टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे थे और 80 गेंदों पर 175 रन बनाकर भारत को छठा अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताया। यह फाइनल में सबसे ज़्यादा व्यक्तिगत स्कोर है। सूर्यवंशी ने टूर्नामेंट में कई रिकॉर्ड तोड़े। सूर्यवंशी ने पिछले साल विजय हजारे ट्रॉफी और आईपीएल में भी कमाल किया। देशभर में सूर्यवंशी की काफी तारीफ हो रही है और अब उनकी तारीफ में कांग्रेस सांसद ने एक बड़ी बात कह दी है।
कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने सूर्यवंशी की तारीफ में पुल बांध दिए हैं। सूर्यवंशी की बल्लेबाजी की थरूर ने जमकर तारीफ की और उनकी तुलना सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) से कर दी। थरूर ने कहा, "सूर्यवंशी में सचिन जैसा ही टैलेंट है। ऐसे में उन्हें तेज़ी से आगे बढ़ाना चाहिए। उन्हें टीम इंडिया में भी जगह देनी चाहिए, लेकिन इसके लिए ज़रूरी है कि उन्हें जल्द से जल्द मौका दिया जाए। टीम इंडिया में सूर्यवंशी को जगह देने के लिए ज़्यादा इंतज़ार नहीं करना चाहिए।"
सचिन ने सिर्फ 16 साल की उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। सूर्यवंशी की उम्र इस समय 14 वर्ष है और इतनी कम उम्र में ही वह अपने बल्ले से रन बरसा रहे हैं।
Updated on:
09 Feb 2026 03:13 pm
Published on:
09 Feb 2026 02:59 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
