4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, चेज किया प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर

WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को हराकर फाइनल में जगह बना ली है, जहां उसका सामना 5 फरवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा।

2 min read
Google source verification
Delhi Capitals

दिल्ली कैपिटल्स फाइनल में पहुंची (फोटो- WPL)

Gujarat Giants Women vs Delhi Capitals Women: वूमेन्स प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स ने जगह बना ली है। यह लगातार चौथा मौका है जब दिल्ली की टीम फाइनल में पहुंची है। इससे पहले वह तीन बार फाइनल खेल चुकी है, लेकिन हर बार उसे हार का सामना करना पड़ा था। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज़ भी सफलतापूर्वक पूरा किया। आपको बता दें कि इस मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 169 रन बनाकर इतिहास रच दिया।

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात जायंट्स की ओर से बेथ मूनी ने शानदार लेकिन धीमी पारी खेली। उन्होंने 51 गेंदों पर अर्धशतक जमाया। वहीं सोफी डिवाइन सिर्फ 6 रन ही बना सकीं। अनुष्का शर्मा ने 17 रन बनाकर टीम को 150 के पार पहुंचाने में मदद की, जबकि अंत में हरलीन देओल ने 18 रन जोड़कर स्कोर को 168 तक पहुंचा दिया।

गुजरात ने दिया मुश्किल लक्ष्य

प्लेऑफ के इतिहास में इससे पहले 169 रन से ज्यादा का लक्ष्य कभी हासिल नहीं किया गया था, लेकिन इस बार दिल्ली कैपिटल्स बिल्कुल अलग इरादों के साथ मैदान पर उतरी। सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ शुरुआत की और 7 ओवर में ही 89 रन जोड़ दिए। हालांकि इसके बाद दोनों ओपनर मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा आउट हो गईं, लेकिन एलिस कैप्सी और जेमिमा रोड्रिग्स की धमाकेदार पारियों ने टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया।

आखिर में मारिज़ान कैप ने बचे हुए काम को पूरा किया और दिल्ली कैपिटल्स ने 15.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। अब 5 फरवरी को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जहां रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने होंगी।