3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: 30 से अधिक यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 3 की मौत, SDRF का रेस्क्यू जारी

Uttarakhand Bus Accident: उत्तराखंड के विकासनगर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हिमाचल रोडवेज की बस खाई में गिर गई, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक यात्री सवार थे। SDRF का रेस्क्यू जारी है।

less than 1 minute read
Google source verification
Roadways bus accident, bus accident, Dehradun News in Hindi, Latest Dehradun News in Hindi, Dehradun Hindi Samachar

उत्तराखंड के विकासनगर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हिमाचल प्रदेश रोडवेज की एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में अब तक दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, बस हिमाचल प्रदेश के नेरवा से पांवटा साहिब जा रही थी। जैसे ही बस हरिपुर–कोटी–मीनस राजमार्ग पर क्वानू के पास पहुंची, अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बस खाई में जा गिरी। बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे।

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। खाई गहरी और रास्ता दुर्गम होने के कारण राहत कार्य में काफी दिक्कतें आईं। घायलों को किसी तरह बाहर निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

थाना प्रभारी कालसी दीपक धारीवाल ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य जारी है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।