3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिर एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ : आज 11 जिलों में बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी की चेतावनी

Western Disturbance Active : मौसम आज खराब रहेगा। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 11 जिलों में बारिश जबकि पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने आज विभिन्न इलाकों में 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने और आकाशीय बिजली कड़कने का भी यलो अलर्ट जारी कर एहतियात बरतने की अपील की है।

2 min read
Google source verification
The India Meteorological Department has issued an alert for rain, snowfall, lightning and thunderstorms in Uttarakhand today

उत्तराखंड में आज बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।

Western Disturbance Active : मौसम आज कड़े तेवर दिखा सकता है। आज सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई थी। आसमान में बादलों के कारण आज उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में अन्य दिनों की अपेक्षा पाला कम गिरा था। हालांकि मैदानी इलाकों में आज हल्का कोहरा देखने को मिला था। इसके कारण ठंड में काफी इजाफा हुआ है। लोग अलाव सेंककर ठंड से बचने की कोशिशों में जुटे रहे। आईएमडी के अनुसार, आज उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों पर जबकि अल्मोड़ा, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चम्पावत जिले में कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आज राज्य में 2600 मीटर ऊंचाई वाले इलाकों तक भी बर्फबारी हो सकती है। आईएमडी ने चार और पांच फरवरी को राज्य में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। छह और आठ फरवरी को भी राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।

चार डिग्री तक गिरेगा तापमान

मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड के 11 जिलों में बारिश और पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। आज देहरादून, पौड़ी और नैनीताल जिले में कहीं-कही गर्जना के साथ आकाशीय बिजली कड़कने व 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने की भी संभावना है। इसे लेकर आज यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा आज यूएस नगर और हरिद्वार जिले में घना कोहरा छाने का यलो अलर्ट जारी हुआ है। आईएमडी के मुताबिक पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के कारण अगले दो-तीन दिन के भीतर राज्य के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा। वहीं पर्वतीय इलाकों में भी दो डिग्री तक पारा लुढ़कने की संभावना है।

बदरी-केदार की पहाड़ियां बर्फ से ढकीं

बर्फबारी के बाद उत्तराखंड में बदरीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री धाम की पहाड़ियों की सुंदरता मन मोह रही है। धामों में 23 जनवरी से कई बार बर्फबारी हो चुकी है। बदरीनाथ धाम में करीब तीन फिट बर्फ जमी हुई है। रविवार रात भी धामों में बर्फबारी हुई थी। सोमवार को धूप खिलने पर बर्फ से लकदक पहाड़ियां लोगों का मन मोह रही थी। बदरीनाथ धाम में बर्फ की चादर बिछी हुई है। गंगोत्री में भी जमकर बर्फबारी हुई है। बाबा केदारनाथ धाम का भी नजारा बेहद खूबसूरत बना हुआ है। आज भी यहां बर्फबारी की संभावना है।