12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कन्नड़ राज्योत्सव पर निकाली शोभायात्रा

मैसूरु. कर्नाटक राज्योत्सव युवकर बलगा एवं अभिरुधी यशस्वी मिलन के तत्वावधान में नजरबाद में 15वां कन्नड़ राज्योत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम कन्नड़म्बा की प्रतिमा रथ पर विराजमान कर ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। मां भुवनेश्वरी की पूजा-अर्चना कर कन्नड़ ध्वज फहराया गया। राज्य गीत गाया गया। बाद में मैसूरु जिला कन्नड़ साहित्य […]

less than 1 minute read
Google source verification

मैसूरु.

कर्नाटक राज्योत्सव युवकर बलगा एवं अभिरुधी यशस्वी मिलन के तत्वावधान में नजरबाद में 15वां कन्नड़ राज्योत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम कन्नड़म्बा की प्रतिमा रथ पर विराजमान कर ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। मां भुवनेश्वरी की पूजा-अर्चना कर कन्नड़ ध्वज फहराया गया। राज्य गीत गाया गया। बाद में मैसूरु जिला कन्नड़ साहित्य परिषद के अध्यक्ष मडीकेरे गोपाल का सम्मान कर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। सेवाभावी लोगों का भी सम्मान किया गया। वक्ताओं ने कन्नड़ भाषा के उत्थान व संरक्षण के संदर्भ में विचार व्यक्त किए।इस मौके पर पूर्व विधायक एम.के. सोमशेखर, केपीसीसी राज्य सचिव रवि एस. नायक, कर्नाटक युवा रक्षण वेदिके के जिला अध्यक्ष सुधाकर, कर्नाटक युवागर्जने वेदिके के प्रदेश अध्यक्ष उमेश, कांग्रेस नेता श्रीपाल, आदि उपस्थित रहे।