2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

12 दिन तक खूब रोई, तेरहवीं होते ही भांजे से शादी कर भागी मामी, मामी-भांजे की लव स्टोरी में 11 माह बाद ट्विस्ट

Dholpur Crime News: जिस पत्नी ने पति की मौत पर आंसू बहाए थे, वही उसकी कातिल निकली। पुलिस ने मृतक की पत्नी रूबी और उसके प्रेमी (मृतक का भांजा) हरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

एफएसएल रिपोर्ट के बाद मामी-भांजे को अरेस्ट किया गया है।

Rajasthan: धौलपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला खुलासा हुआ है। यहाँ कोतवाली थाना इलाके के भैंसाख गांव में 11 महीने पहले हुई शंकर सिंह की मौत का राज अब जाकर खुला है। जिस पत्नी ने पति की मौत पर आंसू बहाए थे, वही उसकी कातिल निकली। पुलिस ने मृतक की पत्नी रूबी और उसके प्रेमी (मृतक का भांजा) हरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।

जहरीली शराब और खौफनाक साजिश

पुलिस जांच के अनुसार, मृतक शंकर की पत्नी रूबी का अपने ही भांजे हरेंद्र के साथ अवैध संबंध था. शंकर इन दोनों के बीच बाधा बन रहा था, इसलिए उसे रास्ते से हटाने के लिए एक खतरनाक योजना बनाई गई। 15 फरवरी 2025 को हरेंद्र अपने मामा शंकर को खेत पर ले गया और उसे शराब में कीटनाशक दवा मिलाकर पिला दी। जहर शरीर में फैलते ही शंकर की मौत हो गई, जिसे पत्नी ने 'ज्यादा शराब पीने' का नाम देकर दबा दिया।

शादी ने घुमाई पुलिस के शक की सुई

शंकर की मौत के महज 13 दिन बाद यानी तेरहवीं होते ही रूबी अपने प्रेमी हरेंद्र के साथ फरार हो गई और दोनों ने शादी कर ली. इस जल्दबाजी ने ग्रामीणों और पुलिस के मन में संदेह पैदा कर दिया. पुलिस ने जब एफएसएल (FSL) की बिसरा रिपोर्ट खंगाली, तो उसमें कीटनाशक जहर की पुष्टि हुई, जिससे पूरी सच्चाई सामने आ गई।

अब सलाखों के पीछे 'कातिल' प्रेमी जोड़ा

कोतवाली थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। 11 महीने बाद आए इस खुलासे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस अब दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।