
Demo Photo
धौलपुर। सदर थाना इलाके के महाराजपुरा गांव में 45 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, विवाहिता के परिजनों ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है।
सदर थाना प्रभारी रामनरेश मीना ने बताया कि महाराजपुरा गांव में 45 वर्षीय विवाहिता की मौत की सूचना मिली। मृतिका का नाम गद्दी पत्नी देवेन्द्र कुशवाह है। उनके शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराया गया है। विवाहिता की गर्दन पर चोट के निशान पाए गए। पीहर पक्ष की शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
मृतक के चाचा रणवीर कुशवाह ने बताया कि उनकी भतीजी गुड्डी की शादी 28 साल पहले महाराजपुर गांव के देवेन्द्र से हुई थी। रणवीर का आरोप है कि शादी के बाद से ही देवेन्द्र गुड्डी को परेशान करता था। इसकी शिकायत कई बार पुलिस से भी की गई। हर बार समझाइश के बाद देवेन्द्र गुड्डी को परेशान न करने की बात कहकर ले जाता रहा। सोमवार को उन्हें सूचना मिली कि गुड्डी की हालत खराब है। इस पर ससुराल वाले घर पहुंचे। गुड्डी को अचेत अवस्था में पाकर उसे अस्पताल ले गए, डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रनवीर का आरोप है कि ससुराल में गुड्डी की गला दबाकर हत्या कर दी गई।
Updated on:
22 Apr 2024 08:36 pm
Published on:
22 Apr 2024 08:14 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
