
स्मृति मंधाना (सोर्स: x)
Smriti Mandhana And Palash Muchhal: इस वीक की शुरुआत में महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को 6 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। बता दें, इस जीत के हीरो रहीं भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना, जिन्होंने 41 गेंदों पर जोरदार 87 रन बनाकर वुमन ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया। इसमें सबसे मजेदार बात ये रही कि मैच के एक दिन पहले स्मृति को 103 डिग्री बुखार था, फिर भी उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाई।
फाइनल में स्मृति की पारी ने सभी का दिल जीत लिया, लेकिन सोशल मीडिया पर एक मीम ने इस जीत को अलग सिरे से बदल दिया। एक मीम पेज ने मजाकिया अंदाज में कहा कि स्मृति ने डीसी के गेंदबाजों को जिस तरह से बल्लेबाजी करते हुए हरा दिया, ऐसा लग रहा था मानो वो अपनी हर गेंद में अपने एक्स-लवर पलाश का चेहरा देख रही हों।
तो वहीं, सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि स्मृति की मां स्मिता मंधाना ने इस मीम को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से रीपोस्ट कर अपनी बेबाकी दिखाई। ये रीपोस्ट वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन गया और कई लोगों ने इस खुले तौर पर पलाश को लेकर बने मीम को शेयर करने पर आश्चर्य जताया। साथ ही, कुछ ने इसे हंसी-खुशी में लिया तो कुछ को लगा कि ये गलती से हो गया होगा। सोशल मीडिया पर लोग उनकी इस बेपरवाह प्रतिक्रिया की तारीफ भी करने लगे।
इतना ही नहीं, जैसे ही इन स्क्रीनशॉट्स ने सोशल मीडिया पर जोर पकड़ा, स्मिता मंधाना ने ये रीपोस्ट हटा दिया। इस पूरे मामले ने दर्शा दिया कि क्रिकेटर के प्राइवेट लाइफ और सामाजिक मीडिया का मेल-जोल किस तरह चर्चा में आ सकता है। बता दें, डब्ल्यूपीएल 2026 के इस फाइनल में स्मृति मंधाना ने न केवल शानदार खेल दिखाया, बल्कि अपनी हिम्मत और जुझारूपन से भी सभी का दिल जीता।
उनके 87 रनों की पारी ने आरसीबी को जीत की ओर लेकर गया और टीम दूसरी बार महिला प्रीमियर लीग की चैंपियन बनी। फिलहाल, ये जीत उनके लिए व्यक्तिगत रूप से भी खास है क्योंकि पिछले कुछ महीनों में उनके प्राइवेट लाइफ में कई उतार-चढ़ाव आए थे। ऐसे समय में ये खिताब उनके आत्मविश्वास को और मजबूत करेगा।
Updated on:
07 Feb 2026 01:25 pm
Published on:
07 Feb 2026 01:24 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
