11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बृजभूषण सिंह बोले- कैसरगंज सीट से हम प्रबल दावेदार, 99.9 फ़ीसदी हम लड़ेंगे चुनाव, कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगी बड़ी खुशखबरी

Lok sabha election 2024: कैसरगंज लोकसभा सीट को लेकर बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह ने बड़ा दावा किया है। यह अलग बात है कि अभी टिकट को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। लेकिन इसी बीच बृजभूषण सिंह ने 99.9 चुनाव लड़ने की घोषणा करके सारी चर्चाओं पर विराम लगा दिया।

2 min read
Google source verification
BJP MP Brij Bhushan Singh

बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह

Lok sabha election 2024: बीजेपी सांसद ने एक इंस्टिट्यूट में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की। उसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए बृजभूषण सिंह ने कैसरगंज सीट को लेकर अपनी प्रबल दावेदारी का दावा किया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विपक्ष ने अपना प्रत्याशी नहीं उतरा है। इसलिए बीजेपी ने टिकट की घोषणा नहीं किया है। बीजेपी सांसद ने कहा कि आज कैसरगंज सीट देश ही नहीं बल्कि पूरे दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है।

गोंडा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह ने कहा कि अभी तो हम प्रत्याशी नहीं है। लेकिन कैसरगंज लोकसभा सीट से भाजपा की किसी से लड़ाई नहीं है। पिछली बार 2.87 लाख का अंतर था। इस बार जनता ने 5 लाख का नारा दिया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर ईश्वर ने यह तय कर रखा है। तो हम क्या कर सकते हैं। होइहि सोइ जो राम रचि राखा, हम तो प्रबल दावेदार हैं।99.9 फ़ीसदी तक लड़ेंगे। अभी तक कुछ दिन पहले लोग हमें जानते थे कि हम गोंडा से सांसद हैं। लेकिन जब कैसरगंज सीट के टिकट की चर्चा आई। तब लोग जानने लगे कि हम कैसरगंज से सांसद हैं। उन्होंने कहा कि कैसरगंज का इतना नाम हो गया। हमारा नाम हो गया। यहां के मतदाताओं का नाम हो गया। आज विदेश में बैठे लोग कैसरगंज लोकसभा सीट की चर्चा करते हैं। उन्होंने कहा कि 27, 28, 29 के बीच टिकट फाइनल तो हो ही जाएगा। क्योंकि नामांकन की अंतिम तिथि 3 मई है। कहा कि टिकट के लिए कोई बात नहीं है। बल्कि बीजेपी जानती है, कि अगर एक घंटा पहले टिकट घोषित कर देंगे। तो भी कैसरगंज की जनता जिताकर भेज देगी। कहां कि मोदी जी के 400 में कैसरगंज का नाम जुड़ चुका है। अब बीजेपी को विचार करने की आवश्यकता नहीं है। प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के अमेठी और रायबरेली के दौरे को लेकर कहा कि उनका पूर्वांचल में कोई असर नहीं है। इस चुनाव में उनके असर का पता चल जाएगा। आप कह सकते हैं कि उनका कोई असर नहीं है। पिछले दिनों बृजभूषण सिंह का एक बयान आया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रियंका गांधी चाहे तो कैसरगंज से चुनाव लड़ जाएं। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके यहां कोई असर नहीं है। यदि आ रही है। तो उनका स्वागत है। उन्होंने कहा कि टिकट न कंफर्म होने के पीछे कोई बहुत बड़ा कारण है। कैसरगंज के लोगों को अचानक कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। मीडिया के बार-बार सवाल करने पर उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं को बहुत बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है।

बड़ी खबरें

View All

गोंडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग