6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Earthquake In UP: गोंडा में भूकंप का केंद्र, आसपास के इलाकों में महसूस हुए झटके

Earthquake in Uttar Pradesh: यूपी का गोंडा जिले का यह क्षेत्र भूकंप का केंद्र रहा। शुक्रवार की सुबह 7 बचकर 36 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोग घरों से बाहर निकल आए।

less than 1 minute read
Google source verification
earthquake

पत्रिका फाइल फोटो

Earthquake in Uttar Pradesh today:उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में शुक्रवार सुबह धरती अचानक कांप उठी। भूकंप का केंद्र गोंडा होने के कारण इसके झटके राजधानी लखनऊ समेत आसपास के कई जिलों में महसूस किए गए। सुबह-सुबह आए झटकों से लोग सहम गए। और घरों से बाहर निकल आए।

Earthquake in Gonda: गोंडा शुक्रवार की सुबह गोंडा जिले में भूकंप के हल्के लेकिन स्पष्ट झटके दर्ज किए गए। जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.7 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक भूकंप का केंद्र गोंडा जिला रहा। और इसकी गहराई जमीन के भीतर लगभग 10 किलोमीटर थी। गोंडा में एपिसेंटर होने के चलते लखनऊ तक कंपन महसूस किया गया। जिससे राजधानी तक हड़कंप मच गया। गोंडा के कई इलाकों में लोग नींद से जागकर अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि कुछ ही सेकंड तक झटके महसूस हुए। लेकिन सुबह के समय आए भूकंप ने लोगों को सतर्क कर दिया। राहत की बात यह रही कि गोंडा और लखनऊ सहित किसी भी क्षेत्र से जान-माल के नुकसान की कोई सूचना सामने नहीं आई है। गोंडा प्रशासन के अनुसार गोंडा का इटियाथोक क्षेत्र भूकंप का केंद्र रहा। जिस क्षेत्र में भूकंप आया है। वहां प्रशासन के अधिकारी मौके पर गए हैं। फिर हाल किसी तरह नुकसान होने की सूचना नहीं है।