
सांकेतिक फोटो सोर्स पत्रिका
गोण्डा जिले के मसौलिया–गौरा मांझा मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बाइक सवार नर्सिंग की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथ मौजूद दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
गोंडा जिले के कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के मसौलिया–गौरा मांझा मार्ग पर उदियापुर के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मृतक नर्सिंग थाना क्षेत्र के बसेरिया तिवारी पुरवा का रहने वाला है। अपने एक रिश्तेदार के यहां रामगढ़ गांव में तेरहवी भोज कार्यक्रम में शामिल होने गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे। उनके साथ बाइक पर लल्लू नामक व्यक्ति भी सवार था।
इसी दौरान उदियापुर के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार नर्सिंग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, लल्लू गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही भाभुवा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल लल्लू को जिला मेडिकल कॉलेज गोण्डा रेफर किया गया है, जहां डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है। जबकि चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश के लिए पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है। मृतक नर्सिंग के परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है। बच्चों में अजीत (10 वर्ष), आंचल (15 वर्ष), अंशिका (7 वर्ष) और रिया (4 वर्ष) शामिल हैं। अचानक हुए इस हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Published on:
05 Feb 2026 10:12 am
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
