3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी एसटीएफ और गोंडा पुलिस ने 50 हजार के इनामी गौ तस्कर को किया गिरफ्तार

गोण्डा में बड़ी कार्रवाई: एसटीएफ लखनऊ और कर्नलगंज पुलिस ने गोवध व पशु क्रूरता मामले में फरार 50 हजार के इनामी आरोपी अबू हंजाला उर्फ सादिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके खिलाफ पूर्व में भी करीब आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

2 min read
Google source verification
पुलिस टीम के साथ पकड़ा गया आरोपी फोटो सोर्स विभाग

पुलिस टीम के साथ पकड़ा गया आरोपी फोटो सोर्स विभाग

गोण्डा जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गोवध निवारण और पशु क्रूरता के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को एसटीएफ लखनऊ और कर्नलगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की तलाश कई दिनों से की जा रही थी।

गोण्डा जिले के एसपी विनीत जायसवाल के निर्देश पर जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं। अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ लखनऊ और कोतवाली कर्नलगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी मोहम्मद अबू हंजाला उर्फ सादिक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद अबू हंजाला उर्फ सादिक पुत्र सरफराज अंसारी, ग्राम पटाइला थाना खुटहन जनपद जौनपुर का रहने वाला है। उसे कठौवा पुल, मोहम्मदपुर गढ़वार के पास से पकड़ा गया। आरोपी थाना कर्नलगंज में दर्ज मुकदमा संख्या गोवध और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत वांछित चल रहा था।
मामले की शुरुआत 12 जनवरी 2025 को हुई थी। थाना कर्नलगंज क्षेत्र के जहांगीरवा क्रॉसिंग के पास पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक ट्रक तेज रफ्तार में कर्नलगंज की ओर से आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर चालक ने ट्रक मोड़कर भागने की कोशिश की। लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। अंधेरे और रात का फायदा उठाकर चालक, सहायक और अन्य लोग मौके से फरार हो गए।

विवेचना के दौरान अबू हंजाला का नाम सामने आया

पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो उसमें रस्सियों से क्रूरतापूर्वक बांधे गए 19 गोवंशीय बैल मिले। इनमें 14 बैल जीवित थे। जबकि 5 बैल मृत अवस्था में पाए गए। पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाकर मृत बैलों का पोस्टमार्टम कराया गया। और उन्हें विधिवत दफन किया गया। जीवित बैलों को नजदीकी गौशाला भेजा गया। ट्रक से जुड़े कोई वैध कागजात न मिलने पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत भी कार्रवाई की गई। विवेचना के दौरान आरोपी अबू हंजाला का नाम सामने आया। जो गिरफ्तारी से बच रहा था। इस पर पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आखिरकार 31 जनवरी 2026 को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आगे की विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया है।