12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाइक नहीं मिली तो सिरफिरे ने कर डाला खौफनाक कांड, पिता और भाई हुए बेदम… खून से सने कपड़े

बरात में जाने के लिए बाइक न मिलने से नाराज युवक ने अपने ही पिता और भाई पर ब्लेड से हमला कर दिया। हमले में पिता की गर्दन पर गंभीर चोट आई है, जबकि भाई भी घायल हुआ है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फोटो सोर्स: पत्रिका, SP नॉर्थ ज्ञानेंद्र

गोरखपुर में हैरान करने वाली घटना हुई है, यहां एक युवक ने अपने पिता और भाई पर सिर्फ इसलिए जानलेवा हमला कर दिया क्योंकि बारात में जाने के लिए उसे बाइक देने से मना कर दिया गया। इसी बात पर गुस्साए बेटे ने ब्लेड से पिता पर ताबड़तोड़ वार करने लगा, इतना ही नहीं बचाव में आए भाई पर भी उसने हमला कर दिया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

हिरासत में आरोपी, छोटा भाई खून देख हुआ बेहोश

इस दौरान एक भाई अपने पिता और भाई को खून से लथपथ देख बेहोश हो गया। दोनों घायलों का इलाज BRD मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। वहीं पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर करवाई शुरू कर दी है।

बाइक न मिलने पर पिता और भाई पर ब्लेड से किया हमला

जानकारी के मुताबिक सहजनवा के महुआ गांव में गुरुवार को बारात जाने के लिए बाइक न मिलने पर एक युवक ने अपने पिता और भाई पर ब्लेड से हमला कर दिया। इसमें पिता की गर्दन पर गंभीर चोट आई, जबकि दूसरा भाई भी चोटिल हो गया। इसी बीच तीसरा भाई खून देखकर बेहोश हो गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

गंभीर हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती

आरोपी के पिता रविन्द्र निषाद घर बनाने का काम करते हैं। उनका बेटा विशाल, जो पेंट-पॉलिश का काम करता है, बुधवार की रात में गांव के एक व्यक्ति के बारात में जाने के लिए बाइक मांग रहा था। पिता ने बाइक देने से इनकार कर दिया।

इससे गुस्साए विशाल ने गुरुवार को विशाल ने पहले अपने पिता रविन्द्र निषाद और भाई विनय पुत्र रविन्द्र पर ब्लेड से गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। SP नार्थ ज्ञानेंद्र ने बताया कि आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया गया है। दोनों घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग