
फोटो सोर्स: पत्रिका, दुर्घटना में युवक की मौत
गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र में दुर्घटना में युवक की मृत्यु के बाद उसके घर में कोहराम मच गया। यह दुर्घटना तब हुई जब तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने पल्सर बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने युवक को तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फॉर्च्यूनर गाड़ी पर महराजगंज के पूर्व विधायक का नाम लिखा हुआ था।परिजनों ने इस मामले में थाने में तहरीर देते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 2 फरवरी को राजेंद्र नगर भट्टी विहार कॉलोनी निवासी ज्ञानदीप त्रिपाठी निवासी मोहरीपुर रोड से बस्ती की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मजगावा के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ज्ञानदीप गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त फॉर्च्यूनर वाहन की तस्वीरें भी लीं। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। हालत नाजुक देख उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान गुरुवार की देर रात उनकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी और लगभग दो वर्ष का बच्चा है।
बताया जा रहा है कि जिस फॉर्च्यूनर कार से हादसा हुआ, वह वाहन महाराजगंज के पूर्व विधायक के नाम से रजिस्टर्ड है। दुर्घटना के समय वाहन उस समय कौन चला रहा था, पुलिस इसकी जांच कर रही है। युवक की मौत के बाद परिजनों ने तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराए जाने और ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Updated on:
06 Feb 2026 08:33 pm
Published on:
06 Feb 2026 06:16 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
