9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SSP राजकरन नैयर की भावुक फेयरवेल पार्टी, कम समय की तैनाती में भी जनता में छोड़े आमिट छाप

गोरखकर के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से DIG राज करन नय्यर को स्मृति चिन्ह, पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। बता दें कि कुछ माह पूर्व ही इनका DIG पद पर प्रमोशन हुआ है।

2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फोटो सोर्स: पत्रिका, निवर्तमान SSP

गोरखपुर के SSP रहे DIG राज करन नय्यर के गाजियाबाद में अपर पुलिस आयुक्त के पद पर स्थानांतरण के बाद पुलिस लाइन स्थित व्हाइट हाउस सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का नेतृत्व ADG जोन मुथा अशोक जैन ने किया। इस अवसर पर सभी पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

कुछ माह पूर्व ही हुआ DIG पद पर प्रमोशन

बता दें कि राज करन नय्यर को कुछ माह पूर्व ही DIG के पद पर पदोन्नति मिली थी। शासन ने उन्हें गाजियाबाद जैसे महत्वपूर्ण कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी है। गोरखपुर में उनका कार्यकाल छोटा (मात्र) कुछ माह ही रहा लेकिन इनके द्वारा अच्छी पुलिसिंग की गई।

क्राइम कंट्रोल और सिटीजन पुलिसिंग रही बेजोड़

विदाई समारोह में ADG जोन मुथा अशोक जैन ने राज करन नय्यर के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने गोरखपुर जैसे बड़े जिले में कानून-व्यवस्था को नई दिशा दी। अपराध नियंत्रण के साथ-साथ पुलिसकर्मियों के मनोबल को ऊंचा रखने में उनकी भूमिका सराहनीय रही।

सभी ASP मौजूद रहे

समारोह में एसपी सिटी अभिनव त्यागी, एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र, एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार, एसपी अपराध सुधीर जायसवाल, एसपी ट्रैफिक राजकुमार पांडेय, सहायक पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार एस, सहायक पुलिस अधीक्षक दिनेश गोदरा सहित जनपद के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

सभी CO, SO, रहे उपस्थित

इसके अतिरिक्त CO कैंट योगेंद्र सिंह, CO कोतवाली ओमकार दत्त तिवारी, CO गोरखनाथ रवि सिंह, CO कैंपियरगंज अनुराग सिंह, CO खजनी कमलेश सिंह, CO गोला, CO चौरीचौरा दरवेश, CO ट्रैफिक विवेक तिवारी सहित सभी सर्किलों के अधिकारी, थाना प्रभारी और थानाध्यक्ष भी उपस्थित रहे।

बोले DIG राजकरन नैयर…परिवार बन गया है गोरखपुर

फेयरवेल पार्टी के दौरान अपने संबोधन में DIG राज करन नय्यर ने गोरखपुर पुलिस परिवार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि गोरखपुर उनका सिर्फ कार्यस्थल नहीं बल्कि परिवार बन गया था।

उन्होंने कहा कि पुलिसिंग केवल सख्ती नहीं बल्कि संवेदनशीलता और संवाद का नाम है, जिसे गोरखपुर पुलिस ने बखूबी निभाया।DIG राजकरन ने सभी अधिकारियों और जवानों का आभार जताया।

समारोह के अंत में अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से DIG राज करन नय्यर को स्मृति चिन्ह, पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग