10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पशु तस्करों के लोनी गैंग का पर्दाफाश, वांटेड सरगना संजय गिरफ्तार…पुलिस पर हमला कर था फरार, रिश्तेदारों को शामिल कर बनाया गैंग

गोरखपुर की बेलीपार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, करीब एक साल से पुलिस पर हमला कर फरार 25 हजार के इनामी पशु तस्कर संजय को गिरफ्तार कर लिया गया है।

2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फोटो सोर्स: पत्रिका, गिरफ्तार गैंग लीडर

गोरखपुर की बेलीपार पुलिस ने पशु तस्करों के लोनी गैंग के सरगना संजय को गिरफ्तार कर लिया है, इस पर 25 हजार का इनाम था। इसपर पशु तस्करी और पुलिस पर हमले के मामले में 25 हजार रुपये का इनाम था। एक साल से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस उन सभी की तलाश में दबिश दे रही है जो फरार है ।

रिश्तेदारों को ही शामिल कर बना लिया लोनी गैंग

गैंग के सभी साथी एक दूसरे के रिश्तेदार है। जो पहले चोरी लूट जैसी वारदात को अंजाम देते थे।संजय चौरीचौरा थानाक्षेत्र में पुलिस पर बैरिकेडिंग तोड़कर हमला कर फरार था।

पुलिस की कार्रवाई में अब तक तीन तस्करों को जेल भेजा जा चुका है, जबकि तीन अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद गिरोह से जुड़े कुल 08 तस्करों के नाम सामने आए हैं।

दिनेश पुरी, SP साउथ

SP साउथ दिनेश पूरी ने बताया कि 15 सितंबर 2024 की रात बेलीपार पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान संजय के गिरोह ने पुलिस पर ईंट-पत्थर और अपनी पिकअप से हमला किया था। इस दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर गड्ढे में फंस गई थी।

उस समय एक पशु तस्कर और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर पशु बरामद किए गए थे, लेकिन संजय अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकला था।

गिरफ्तार संजय का अपराधिक इतिहास

बेलीपार थानाक्षेत्र के कसिहार निवासी संजय कुमार पर हत्या, लूट, चोरी और पशु तस्करी समेत आठ मामले दर्ज हैं। वह पहली बार 2021 में चोरी के मामले में जेल गया था। जेल से छूटने के बाद उसने पशु तस्करी को संगठित रूप से शुरू किया।

संजय पर दो बार गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्रवाई हो चुकी है। वर्ष 2023 में खजनी क्षेत्र में आटो चालक राम सिंह की हत्या और मोबाइल लूट के मामले में वह जेल गया था। वर्ष 2024 में बेलीपार में गोवध अधिनियम के तहत उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

संजय के गैंग में आठ लोग हैं शामिल

खजनी के उनवल वार्ड नंबर 7 निवासी मिठाई लाल, संतकबीरनगर के खलीलाबाद बऊरहवा निवासी गुड्डू, गगहा के देउदवीर निवासी मंदनी, गगहा के देउरवीर निवासी अजय उर्फ मंगरू, बांसगांव के कौड़ीराम निवासी राजन, बेलीपार के कसीहरा निवासी संजय, मऊ के घोसी पांडेयपुर निवासी चंदन और संतकबीनगर के खलीलाबाद जंगलऊन निवासी दिनेश जाटव शामिल हैं। इनमें पुलिस ने गैंग सरगना संजय, चंदन और दिनेश जाटव को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग