9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़हलगंज कोतवाली पहुंचे SSP, किये गहन निरीक्षण…क्राइम कंट्रोल पर लगातार एक्टिव रहने का दिये निर्देश

नवागत एसएसपी डॉक्टर कोस्तुभ कार्यभार ग्रहण करते ही एक्टिव मोड में हैं। शनिवार को शहर के मुख्य बाजार गोलघर की सड़कों पर पैदल गश्त कर शहरवासियों को पुलिस को सक्रियता का एहसास कराए।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फोटो सोर्स: पत्रिका, बड़हलगंज थाने का SSP ने किया निरीक्षण

रविवार की देर शाम गोरखपुर के नवागत एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने बड़हलगंज कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने अपराध रजिस्टर, समाधान दिवस रजिस्टर, कंप्यूटर कक्ष और मालखाना सहित पूरे कोतवाली परिसर का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने सभी संबंधित रिकॉर्ड्स की जांच की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

फरियादियों की समस्याओं का हो निस्तारण

एसएसपी ने इस दौरान पुलिसकर्मियों को अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए। हर फरियादी के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए और उनके प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। लापरवाही पुलिसकर्मियों को सुधर जाने का निर्देश देते हुए कड़ी कारवाई की चेतावनी दिए। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिसकर्मियों की लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बड़हलगंज कोतवाल को दिये आवश्यक निर्देश

एसएसपी ने कोतवाल सुनील कुमार राय को थानाक्षेत्र से जुड़ने वाले सभी सीमावर्ती क्षेत्रों पर बैरियर लगाकर वाहनों की निगरानी रखने को कहा। इस दौरान रिश्वत लेने के आरोपी दरोगा को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी। एसएसपी ने कहा कि बड़हलगंज कोतवाली में पर्याप्त बल और कार्य करने की क्षमता है, जिससे अपराध पर अंकुश लगेगा। उन्होंने यह भी बताया कि कछार क्षेत्र के मधुपुर में नई पुलिस चौकी खोलने की प्रक्रिया जारी है। एसएसपी के निरीक्षण के दौरान थाने पर पिन ड्रॉप साइलेंस रहा।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग