9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भरे मेले से एक साल के मासूम का अपहरण, ठेले वाला गिरफ्तार

ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेले में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब भीड़ भरे बाजार से एक साल के मासूम का अपहरण कर लिया गया। पड़ोसी दुकानदार ठेला लगाने वाला युवक बच्चे को चुपचाप उठाकर ले गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पूरा मेला घेर लिया और करीब ढाई घंटे की सघन […]

less than 1 minute read
Google source verification
ढाई घंटे तक मचा हड़कंप, सीसीटीवी से खुली पोल, नशे की हालत में बच्चे सहित दबोचा गया आरोपी

ढाई घंटे तक मचा हड़कंप, सीसीटीवी से खुली पोल, नशे की हालत में बच्चे सहित दबोचा गया आरोपी

ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेले में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब भीड़ भरे बाजार से एक साल के मासूम का अपहरण कर लिया गया। पड़ोसी दुकानदार ठेला लगाने वाला युवक बच्चे को चुपचाप उठाकर ले गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पूरा मेला घेर लिया और करीब ढाई घंटे की सघन तलाश के बाद आरोपी को बच्चे सहित गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार ललितपुर निवासी कमलेश जोशी परिवार सहित मेले में खिलौनों की दुकान लगाए हुए हैं। सोमवार दोपहर उनकी पत्नी एक वर्षीय बेटे यश को लेकर दुकान पर बैठी थीं। इसी दौरान ग्राहकों की भीड़ में महिला की नजर बच्चे से हटी और पास ही ठेला लगाने वाला पूरन बाथम मासूम को गोद में उठाकर मौके से फरार हो गया।

कुछ ही देर में बच्चा गायब देख परिवार में कोहराम मच गया। मां और नानी ने पहले अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई।

ढाई घंटे तक खंगाला गया मेला

एसडीओपी मनीष यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीमें मेले में तैनात कर दी गईं। जिस स्थान से बच्चा लापता हुआ था, वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें पूरन बाथम बच्चे को ले जाता हुआ दिखाई दिया। हालांकि परिजन आरोपी का नाम-पता नहीं जानते थे, जिससे तलाश में मुश्किलें आईं।

करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को ऑटोमोबाइल सेक्टर के पीछे नशे की हालत में बच्चे के साथ धर दबोचा। मासूम को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।