11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में निगम-मंडलों में नियुक्तियों में किस बीजेपी नेता ने पेंच फंसाया, कांग्रेस का बड़ा खुलासा

Ajay Singh- एमपी में निगम-मंडलों में नियुक्तियों पर कांग्रेस नेता अजय सिंह ने चुटकी ली

2 min read
Google source verification
ajay

ajay singh

Ajay Singh- मध्यप्रदेश में निगम मंडलों में राजनैतिक नियुक्तियां प्रस्तावित हैं। पदस्थापना के लिए प्रदेश बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता बेकरार हैं। बताया जा रहा है कि निगम मंडलों में नियुक्तियों के लिए पार्टी नेताओं की लिस्ट भी तैयार हो चुकी है पर घोषणा अर्से से अटकी पड़ी है। इसपर अब प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह ने चुटकी ली है। उन्होंने कहा है कि पूरा प्रदेश इसी में फंसा हुआ है। कांग्रेस नेता अजय सिंह ने इसमें 'मामा' का पेंच भी फंसा दिया। उन्होंने कहा कि मामा ऐसे जल्दी कुछ होने नहीं देंगे।

मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय सिंह ग्वालियर चम्बल क्षेत्र में पार्टी की मजबूती के लिए दौरे पर निकले हैं। वे 4 दिवसीय दौरे के अंतर्गत ग्वालियर पहुंचे। इस दौरान अजय सिंह ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा- मैं कांग्रेस की मजबूती के लिए आया हूं।

अजय सिंह ने कहा कि पार्टी के कुछ लोग घर पर बैठे हैं, उन्हें सक्रिय होने के लिए प्रोत्साहित करुंगा। मुख्य रूप से कांग्रेस के पुराने लोगों को बाहर निकालने के लिए प्रयास करुंगा। अजय सिंह ने कहा कि ग्वालियर चंबल में कांग्रेस उभरी हुई है। पिताजी स्वर्गीय अर्जुनसिंह के समय के कुछ लोग हैं, उनसे मुलाकात कर रहा हूं।

अजय सिंह ने कहा कि 'मामा' जल्दी कुछ होने नहीं देंगे

मीडिया ने कांग्रेस नेता अजय सिंह से एमपी में निगम मंडलों में नियुक्तियों पर सवाल किया। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि पूरा प्रदेश इसमें फंसा हुआ है। अजय सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा कि मामा ऐसे जल्दी कुछ होने नहीं देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस संबंध में मामा से ही पूछिए…।

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा कर्ज लेने पर भी अजय सिंह ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डेली बेसिस वाली सरकार है,
रोज कर्जा लो, लुटाओ, आगे बढ़ो। अजय सिंह ने इसे मध्यप्रदेश का दुर्भाग्य करार देते हुए कहा कि प्रदेश में फिजूल खर्ची आम बात हो गई है। कर्ज के मामले में मध्यप्रदेश, देश के पांचवें नम्बर का राज्य हो गया है।