11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डबरा हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, मृतका के परिजन को 4 लाख और घायलों को 1-1 लाख सहायता राशि की घोषणा

Dabra Accident : भगदड़ में महिला की मौत और कई श्रद्धालुओं के घायल होने के मामले में दुख जताते हुए सीएम मोहन यादव ने मृतका के परिजन को 4 लाख और घायलों को 1-1 लाख रुपए सहायता राशि देने की घोषणा की है।

less than 1 minute read
Google source verification
Dabra Accident

डबरा हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक (Photo Source- Patrika)

Dabra Accident :मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा शहर में स्थित नवग्रह मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मची भगदड़ में महिला की मौत और कई श्रद्धालुओं के घायल होने के मामले पर दुख जताया है। सीएम ने मृतका के परिजन को 4 लाख रुपए और घायलों को 1-1 लाख रूपए सहायता राशि देने की घोषणा की है।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'ग्वालियर जिले के डबरा में एक कार्यक्रम के दौरान हुई दुर्घटना में एक महिला के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। घायलों का नि:शुल्क उपचार कराया जा रहा है।मृतका के परिजन को 4 लाख एवं गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।'

यह है पूरा मामला

आपको बता दें कि, डबरा शहर में पूर्व गृहमंत्री और भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा द्वारा नवग्रह शक्तिपीठ की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत कलश यात्रा से कराई जा रही थी। इसी उत्सव ने दर्दनाक हादसे का रूप धारण कर लिया। कलश यात्रा स्टेडियम ग्राउंड से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजर रही थी, जिसमें हजारों महिलाएं एक ही रंग की साड़ियों में शामिल थीं। इसी बीच अचानक भगदड़ मची, जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि करीब 5 महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।