6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

माधवराव सिंधिया मेले में होगा रोमांचक दंगल, जीत के लिए भिड़ेंगे पहलवान

पुरुष और महिला पहलवान अपनी ताकत और कुशलता का प्रदर्शन करेंगे

less than 1 minute read
Google source verification
मेले का आकर्षण बनेगा दंगल, राज्य और जिला स्तरीय मुकाबले होंगे

ग्वालियर मेले में दंगल की तैयारियां जोरों पर

ग्वालियर। माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेले में इस साल भी पारंपरिक कुश्ती (दंगल) का आयोजन किया जा रहा है। दंगल की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रतियोगिता 19 जनवरी से शुरू होगी, जिसमें पुरुष और महिला पहलवानों के लिए अलग-अलग मुकाबले होंगे।

पुरुष पहलवानों की प्रतियोगिताएं:

  • जिला स्तरीय: 19-20 जनवरी | वजन वर्ग: 40-45, 51, 57, 61, 65, 70, 74, 79, 84, 84+ किग्रा | वजन माप 19 जनवरी
  • संभाग स्तरीय: 21-22 जनवरी | वजन वर्ग: 45-51, 57, 61, 65, 70, 74, 79, 84, 84+ किग्रा | वजन माप 21 जनवरी
  • राज्य स्तरीय: 23-25 जनवरी | प्रदेशभर के पहलवान भाग लेंगे | वजन माप 23 जनवरी

महिला पहलवानों की प्रतियोगिताएं:

  • राज्य स्तरीय कुश्ती | विभिन्न वजन वर्गों में मुकाबले

पुरस्कार:

  • प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ स्थान
  • ट्रॉफी और नगद पुरस्कार

दंगल के नोडल अधिकारी और जिला खेल व युवा कल्याण अधिकारी जोसेफ बक्सला ने बताया कि प्रतियोगिता में सुरक्षा और पारंपरिक अंदाज का पूरा ध्यान रखा जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पहलवानों को उनके वजन के अनुसार निर्धारित वर्ग में मुकाबला करना होगा।

प्रतियोगिता में दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे, जिसमें पुरुष और महिला पहलवान अपनी ताकत और कुशलता का प्रदर्शन करेंगे।