7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 28 January: राशिफल 28 जनवरी: माघ मास के अंतिम बुधवार बदल सकती है किस्मत, सभी 12 राशियों पर गणेश जी की कृपा

Aaj Ka Rashifal 28 January: आज का राशिफल 28 जनवरी 2026 : गणेश जी की कृपा से किन राशियों को मिलेगा धन और सफलता का लाभ, जानिए पूरा दैनिक राशिफल।

5 min read
Google source verification
Aaj Ka Rashifal 28 January

Aaj Ka Rashifal 28 January : आज का राशिफल 28 जनवरी 2026 (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Aaj Ka Rashifal 28 January 2026: राशिफल 28 जनवरी 2026 : जनवरी 2026 का अंतिम बुधवार माघ मास का 25वां दिन है। आज के दिन दिन सूर्य देव मकर राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे। गणेश जी की कृपा से मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक , लाभ, सुख समृद्धि में वृद्धि, धन, कर्म और यश में वृद्धि होगी के योग लेकर आ रहा है। भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास से जानिए सभी 12 राशियों का सम्पूर्ण राशिफल। (राशिफल 27 जनवरी 2026)

आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

मेष राशि के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपका मन आज धर्म कर्म और भक्ति में लगेगा। आप मंदिर अथवा किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। पड़ोसियों से आपको आज सहयोग मिलेगा। कारोबार में आज आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। आप आज बिजनेस को विस्तार दे सकते हैं। सरकारी काम में आपको आज सफलता मिलेगी। संतान से संबंधित किसी चिंता का समाधान होगा। आर्थिक मामलों में आज दिन खर्चीला रहेगा।

आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

आज का दिन वृषभ राशि के लिए शुभ रहेगा। आप आज परिवार से सहयोग पाएंगे। दिन आपका प्रसन्नता से बीतेगा। रुके हुए काम आपके आज बनेगे। वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बना रहेगा। आपके घर में आज किसी धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है। किसी पड़ोसी अथवा मित्र से आपको सहयोग मिलेगा। शाम का समय खर्चीला होगा। कुछ पारिवारिक जरूरतों और पुण्य कर्यो पर भी आप धन खर्च कर सकते है। छात्र आज शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। आज आप अपने लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं।

आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

मिथुन राशि के जातको के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। दिन भर आपके ऊपर आज काम का दबाव बना रहेगा। आपको आज अपने कई जरूरी अटके काम भी निपटाने होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको आज सहकर्मियों और सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की जरूरत है। आज आपको मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा और कहीं से धन आगमन का रास्ता साफ होगा। आपका मन आज धर्म कर्म के काम मे भी लगेगा।

आज का राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुखद दिखाई दे रहा है और भाग्य में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। आज कोई प्रॉपर्टी संबंधी डील में आपको सफलता मिलने का योग बना है। संतान पक्ष से आपको आज सुखद समाचार प्राप्त होंगे। परिवार में आज आपके प्रेम और धर्म कर्म का माहौल रहेगा। आप आज लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा कर पाएंगे। मित्रो के साथ आज आप आज की शाम मनोरंजक बिताएंगे।

आज का राशिफल सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुखकारक रहेगा। पारिवारिक जीवन मे आपको आज जीवनसाथी और विशेष रूप से पिता से सहयोग मिलेगा। आपको आज किसी काम अल्प प्रयास से सफलता मिलने का योग बना है। आज व्यावसायिक स्थान में बदलाव आपके लिए अच्छा साबित होगा। व्यवसाय में किसी निकट सहयोगी के प्रति सच्ची निष्ठा और मधुर वाणी रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं। जिन लोगों को काम का संबंध विदेश अथवा तकनीकी क्षेत्र से जुड़ा हुआ है उनको आज कामयाबी मिलने का योग बना हुआ है। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।

आज का राशिफल कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आपको आज कार्यक्षेत्र में बुद्धि और अनुभव का साथ मिलेगा आपको आज अधिकारी वर्ग से सम्मान और प्रोत्साहन मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपका दिन अनुकूल बीतेगा। शिक्षा के क्षेत्र मे आज कन्या राशि के जातक अच्छा प्रदर्शन करेगे। बिजनेस करने वाले जातकों के लिए भी आज का दिन लाभदायक रहेगा। आप आज अपने कारोबार व्यापार को विस्तार भी दे सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि कोई भी निर्णय लेने से पहले सभी पक्ष पर विचार जरूर कर लें।

आज का राशिफल तुला राशि (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

तुला राशि के लोगों के लिए आज का पहला दिन सामाजिक कार्यो में आगे बढ़कर लाभ पाने वाला रहेगा। आपका दिन आज सुखद बीतेगा आर्थिक मामलों में आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन के मामले मे भी आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। किसी करीबी दोस्त से भी आपको आज सहयोग मिलेगा। लव लाइफ मे आज आप प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिता पाएंगे। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का संयोग बन सकता है। आपको पड़ोसियों और दोस्तों से सहयोग मिलेगा। कारोबारी जातको को लाभ मिलेगा लेकिन कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज घर और कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। आपको आज जीवनसाथी के साथ धर्म कर्म के काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपके मन में आज संतुष्टि का भाव रहेगा। अपने काम को बेहतर बनाने में आज आपको सहकर्मियों से भी सहयोग मिलेगा। आप आज घर परिवार में जीवनसाथी से सहयोग पाएंगे। दिन आपका आज आनंद में बीतेगा। आप आज कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आर्थिक लाभ भी आपको आज अप्रत्याशित रूप से प्राप्त होगा।

आज का राशिफल धनु राशि (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

धनु राशि के लोगो के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। आपका मन आज धर्म कर्म के काम में लगेगा। शुभ ग्रह योग के कारण आपको बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। आपके कई रुके हुए काम आज शुरू हो सकते है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से आपको आज सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के साथ ही आज धन में बरकत का भी योग बना है। कोई अच्छी डील मिलने के कारण आप आज अपने के लिए कुछ शौक की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। मित्रों और पड़ोसियों से आपको आज सहयोग मिलेगा।

आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

मकर राशि के जातको के लिए आज का दिन व्यस्तता में बीतने वाला है। शाम का समय आपका आज धर्म कर्म के काम में बीतेगा। मन में प्रसन्नता के साथ साथ खुशी की अनुभूति होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आज आपको अपनी मेहनत और सूझबूझ का लाभ मिलेगा। आप आज अपने कार्यक्षेत्र का परिश्रम का पूर्ण प्रतिफल पाएंगे। विरोधियों और शत्रुओं से आपको आज सतर्क रहना चाहिए। पिता और घर के वरिष्ठ सदस्यों से आपको आज सहयोग मिलेगा। आप आज किसी की मदद करके भी पुण्य लाभ हासिल कर पाएंगे।

आज का राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन माता शैलपुत्री की कृपा से लाभदायक रहने वाला है। आज भाग्य में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। धन, कर्म और यश में वृद्धि होगी। शत्रु चिंता का शमन होगा और मजबूत विरोधियों की उपस्थिति में भी आपको आज विजय प्राप्त होगी। सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी अटके काम के पूरा होने से उत्साह में वृद्धि होगी। आज के दिन आपके वैवाहिक सुख में भी वृद्धि होगी। किसी शुभ काम में भाग लेकर आप पुण्य लाभ पाएंगे।

आज का राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

मीन राशि के जातको के लिए आज का दिन सुख समृद्धि में वृद्धि करने वाला रहेगा। आपकी कोई मनोकामना आज पूरी होगी जिससे आपका मन आनंदित होगा। घर परिवार मे आज किसी मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और किसी धार्मिक यात्रा का संयोग बन सकता है। शाम का समय आपका परिवार के साथ मनोरंजक बीतेगा। आप आज वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग पाएंगे। माता से आपको स्नेह और सहयोग मिलेगा।