
Saptahik Tarot Rashifal 8–14 February 2026 : 8 से 14 फरवरी 2026 का साप्ताहिक टैरो राशिफल (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)
Saptahik Tarot Rashifal 8 to 14 February 2026: टैरो कार्ड्स के माध्यम से जानिए आने वाला सप्ताह आपके जीवन में क्या नया लेकर आ रहा है। 8 से 14 फरवरी 2026 का यह साप्ताहिक टैरो राशिफल तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक जीवन और रिश्तों से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत देता है। यदि आप अपने भविष्य को लेकर उत्सुक हैं, तो यह राशिफल आपके लिए मार्गदर्शक साबित हो सकता है।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि के लोग इस हफ्ते नए काम और प्रोजेक्ट्स में व्यस्त रहने वाले हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होगी। लेकिन, आपको अपने परिवार की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती हैं। हालांकि, इस राशि के जो लोग राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं उन लोगों को काफी मेहनत करनी पड़ सकती हैं। आपको सलाह है कि इस हफ्ते अपना धैर्य और संतुलन बनाकर रखें।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभकारी रहने वाला है। इस हफ्ते आपको कार्यस्थल पर नए अवसर तो मिलेंगे ही साथ ही आपको तरक्की के संकेत भी मिल रहे हैं। इस हफ्ते आपके अपने सभी रिश्तेदार और परिवारवालों के साथ संबंध मजबूत होंगे साथ ही घर परिवार में सामंजस्य भी बना रहेगा। रिश्तों में आपसी समझ और खुशहाल बनी रहेगी।
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, धनु राशि के लोग सप्ताह में काफी ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं। आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ रहेगा। लेकिन, प्रतिष्ठा और मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। साथ ही घर परिवार में जो तनाव चल रहा है वह इस हफ्ते खत्म होगा। सामाजिक और प्रतिष्ठित लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। आज आपको अपने बच्चों के साथ समय बिताने से खुशी महसूस होगी।
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मकर राशि के लोगों को इस हफ्ते नौकरी में नया प्रस्ताव मिलने के योग दिखाई दे रहे हैं। लेकिन, आपको सलाह है कि इस हफ्ते निर्णय थोड़ा सोच समझकर ही लें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार वर्ग के लोग कुछ नए कॉन्ट्रैक्ट साइन कर सकते हैं। संतान के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कानूनी मामलों को नजरअंदाज न करें। जीवनसाथी के साथ यात्रा सुख और शांति लाएगी।
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कुंभ राशि के लोगों को सलाह है कि इस हफ्ते किसी से भी मदद मांगने में झिझके नहीं बल्कि खुलकर लोगों से मदद मांगे। आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने से मन को शांति मिलेगी। परिवार और सहकर्मियों से मतभेद हो सकते हैं, लेकिन धैर्य और संयम से स्थिति को संभाल पाएंगे।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि के लोगों के लिए सप्ताह बहुत ही शुभ साबित होगा इसलिए आप इस हफ्ते अपनी किसी नए रिश्ते की या नए कामकाज की शुरुआत कर सकते हैं। यह सप्ताह आपके लिए मनोरंजन और आनंद से भरा रहेगा। बात करें आपके करियर की तो इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में भी समय अनुकूल है और आपके प्रयासों को सराहना मिलेगी।
Published on:
07 Feb 2026 12:30 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
