7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weekly Tarot Horoscope: टैरो राशिफल: 8-14 फरवरी तक इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें कैसा रहेगा आपका सप्ताह

Weekly Tarot Horoscope 8 To 14 February 2026: टैरो साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 फरवरी 2026: मेष से कन्या तक जानें करियर, प्रेम, धन और स्वास्थ्य से जुड़ी सटीक भविष्यवाणी।

2 min read
Google source verification
Weekly Tarot Horoscope

Weekly Tarot Horoscope : 8 से 14 फरवरी 2026 टैरो राशिफल (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Weekly Tarot Rashifal 8 To 14 February 2026: 8 से 14 फरवरी 2026 का सप्ताह ग्रहों की विशेष चाल और शुभ योगों के कारण कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। इस दौरान कुंभ राशि में कई ग्रहों की स्थिति और राजयोगों का निर्माण आपके जीवन पर गहरा प्रभाव डालेगा। टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा से जानें कि आने वाला सप्ताह मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के जातकों के लिए करियर, प्रेम, धन और पारिवारिक जीवन के लिहाज से कैसा रहने वाला है।

मेष टैरो साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Tarot Card Readings)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह रिश्तों में कई तरह के टकराव लेकर आने वाला है। जो आपको आपको मानसिक रूप से अस्थिर कर सकते हैं। आपका स्वभाव इस पूरे हफ्ते थोड़ा चिड़चिड़ा हो सकता है। आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें, वरना उलझनें और बढ़ेंगी। परिवार के साथ समय बिताने से आपके मन को शांति मिलेगी।

वृषभ साप्ताहिक टैरो राशिफल (Taurus Weekly Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृषभ राशि के लोगों को इस पूरे हफ्ते लगातार अपने कामकाज को बढ़ाने के लिए प्रयास करने होंगे। बस इस बात का ख्याल रखें की बिना मेहनत के लाभ की उम्मीद न करें। कार्यक्षेत्र में कुछ जोखिम उठाने की प्रेरणा मिलेगी, साथ ही आज आपको अपने लक्ष्य को लेकर गंभीरता की कमी रह सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है।

मिथुन साप्ताहिक टैरो राशिफल (Gemini Weekly Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मिथुन राशि के लोगों के लिए सप्ताह रचनात्मक कार्यों और कला क्षेत्र में आपकी खूब सराहना होगी। वहीं, इस हफ्ते नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव अधिक रहने वाला है। मेहनत का फल सप्ताहांत तक मिलेगा। परिवार और मित्रों के साथ समय बिताने से मन को नई ऊर्जा मिलेगी। वहीं, इस हफ्ते आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और धन लाभ मिलने की भी संभावनाएं हैं।

कर्क साप्ताहिक टैरो राशिफल (Cancer Weekly Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोगों के मन इस हफ्ते थोड़ा अशांत रह सकता है। आपको सलाह है कि गुस्से और व्यर्थ के खर्चों पर थोड़ा काबू रखें। इस हफ्ते किसी बात को लेकर आपका अपने जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकता है। आपको सलाह है कि विवाद से बचें वरना रिश्तों में आई दरार आर चाहकर भी नहीं भर पाएंगे।

सिंह साप्ताहिक टैरो राशिफल (Leo Weekly Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि सिंह राशि के लोगों को इस हफ्ते कार्यस्थल पर नए अवसर आपके सामने आएंगे साथ ही इस हफ्ते आप अपनी मेहनत से सफलता पाएंगे। विपरीत लिंग के किसी सहयोगी से आकर्षण संभव है हालांकि, यह क्षण भरा का ही होगा। वित्तीय मामलों और स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरतें। गुरुवार का व्रत आपके लिए मानसिक शांति और संतुलन लाएगा।

कन्या साप्ताहिक टैरो राशिफल (Virgo Weekly Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के लोगों के लिए सप्ताह सामान्य रहने वाला है। इस हफ्ते आपके आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। समस्याओं को सुलझाने में कठिनाई होगी, लेकिन धैर्य बनाए रखें। शॉर्टकट अपनाने की बजाय सुरक्षित और सही रास्ता चुनें वरना आपको नुकसान हो सकता है। जनसंपर्क और नेटवर्किंग को मजबूत करने से आपको अच्छे अवसर मिलेंगे।