
Kal ka Tarot Rashifal 4 February 2026 : टैरो राशिफल 4 फरवरी 2026 (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)
Kal kaTarot Rashifal 4 February 2026 : टैरो राशिफल 4 फरवरी 2026 के लिए कहता है कि सोच, भावनाओं और अपने बर्ताव में बैलेंस जरूरी है। इस दिन के ग्रह गोचर आपको दिमाग साफ रखने, पुराने फैसलों पर दोबारा सोचने और पैसों की प्लानिंग को नया रूप देने का मौका देते हैं। कल (Kal ka Tarot Rashifal) का दिन है जब लॉजिक और इमोशन दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ना चाहिए। टैरो कार्ड्स का इशारा है कि कई राशियों को पुराने निवेश या रुके हुए मौकों से फायदा मिल सकता है, करियर से जुड़े फैसलों में भी पॉजिटिव बदलाव दिखेंगे। टैरो कार्ड रीडर और ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा मानती हैं कि ये राशिफल सिर्फ जिम्मेदारियां अच्छे से निभाने में ही नहीं, बल्कि रिश्तों, हेल्थ रूटीन और फाइनेंशियल प्लानिंग में भी सही रास्ता दिखाता है।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के जातकों को पुराने बिज़नेस के मौके फिर से मिल सकते हैं। जो नौकरी आपके हाथ से निकल गई थी, उसका ऑफर आपको दोबारा मिल सकता है। अधिकारियों से चल रहे पुराने विवाद खत्म हो जाएंगे। लेकिन पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें, नुकसान हो सकता है।
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृष राशि के लोग परफेक्ट होने के चक्कर में काम समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे। प्लानिंग करके काम करें। अपनी कमजोरियों को दूर करने के लिए कदम उठाएं। दिमाग में बहुत से विचार रहेंगे। पैसे कमाने के मामले में दिन अच्छा है, समृद्धि बढ़ेगी।
टैरो कार्ड्स मिथुन राशि वालों को ईमेल या मैसेज भेजने से पहले दोबारा चेक करना चाहिए। जल्दबाजी में गलत मैसेज फॉरवर्ड हो सकता है। दुश्मन आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है, जिससे स्वास्थ्य पर खर्चा बढ़ेगा। पुराने निवेश से फायदा होगा।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशि वालों के लिए पैसों के मामले में दिन बहुत अच्छा है। आपका निवेश जल्दी ही अच्छा रिटर्न देगा। लंबे समय से रुका हुआ कोई मौका आज मिल सकता है। जरूरी कागजात तैयार करने के लिए दिन अनुकूल है। नौकरी के लिए वीजा का इंतजार कर रहे लोगों को भी अच्छे परिणाम मिलेंगे।
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, सिंह राशि वाले जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए योजना बनाकर काम करेंगे। सोच-समझकर बात करके अपनी स्थिति सुधारने की कोशिश करेंगे। रुका हुआ पैसा वापस पाने का अच्छा समय है। अपनी बातों से अधिकारियों को खुश कर पाएंगे। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होने की संभावना है।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के लोग नए बिज़नेस के मौके पाने के लिए अपने हुनर को निखारने की कोशिश करेंगे। लंबी यात्रा को कुछ समय के लिए टाल दें, नहीं तो देरी हो सकती है। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है, धन लाभ होगा। सोच-समझकर खर्च करेंगे।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोग अपनी आर्थिक स्थिति पर दोबारा विचार करेंगे। जो संपत्ति फायदा नहीं दे रही है, उसे दोबारा निवेश करने की योजना बनाएंगे। पुराने अधूरे रिसर्च पर फिर से काम करें, सफलता मिल सकती है।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि वालों को पार्टनरशिप वाले कामों में फिर से फायदा होने लगेगा। लंबे समय से अटकी हुई व्यापारिक डील आज फाइनल हो सकती है। व्यापारी अपनी बातों से ग्राहकों को आकर्षित कर पाएंगे। काम में रुचि बढ़ेगी। धन लाभ भी अच्छा होगा।
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, धनु राशि के जो लोग नौकरी ढूंढ रहे हैं, उन्हें अच्छा मौका मिल सकता है। सहकर्मियों से बहस से बचें, पुरानी रंजिश फिर से उभर सकती है। किसी भी कागज पर साइन करने से पहले उसे ध्यान से पढ़ें। कमाई के लिए दिन अच्छा है।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशि वालों के प्रोजेक्ट में दिक्कत आ सकती है। जिस प्रोजेक्ट पर आपने बहुत मेहनत की है, वह अधिकारियों को ख़ास नहीं लगेगा। जोखिम भरे निवेश से बचें। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा हो सकता है।
टैरो कार्ड्स की गणना के आधार पर कुंभ राशि वालों को पारिवारिक झगड़ों को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना चाहिए। इससे आपका काम प्रभावित हो सकता है। पैसा लगाते समय जोखिम और फायदे-नुकसान का अच्छे से आकलन करें। मेहनत के अनुसार धन मिलेगा।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के जो लोग लेखन, पत्रकारिता, सरकारी काम से जुड़े हैं, उनके लिए दिन बहुत अच्छा है। पुराने टूटे हुए व्यावसायिक रिश्ते फिर से बन सकते हैं। छोटी यात्रा का प्लान बन सकता है। पैसों के मामले में समय सामान्य है।
Published on:
03 Feb 2026 03:23 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
