
Mangal Rahu Yuti 2026 : फरवरी 2026 का सबसे खतरनाक ग्रह योग? मंगल-राहु की युति से बढ़ेगी टेंशन
Mangal Rahu Yuti 2026: मंगल और राहु की 2026 में बनने वाली युति वाकई हलचल मचाने जा रही है। फरवरी आते-आते इन दोनों ग्रहों की ताकत में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, इस महीने कुंभ राशि में मंगल और राहु मिलेंगे। राहु तो पहले से ही वहां है, और 23 फरवरी को मंगल भी उसी राशि में पहुंच जाएगा। ज्योतिष मानते हैं कि शनि की कुंभ राशि में इन दोनों का साथ तीन राशियों के लिए मुश्किलें खड़ी करेगा। जिंदगी में बड़ी परेशानियां दस्तक दे सकती हैं। ऐसे में समझदारी से कदम उठाना ही सही रहेगा।
मंगल और राहु की गड़बड़ एनर्जी आपके लिए टेंशन लेकर आ सकती है। खर्चे बढ़ेंगे, जेब हल्की हो सकती है, और दिमाग भी परेशान रहेगा। अचानक इनकम कम हो सकती है। घर का माहौल भी थोड़ा बिगड़ सकता है। कोई कीमती चीज़ चोरी या खो सकती है, तो संभालकर रखें। करियर और फाइनेंशियल हालत दोनों पर असर पड़ सकता है। अपनी सेहत को बिल्कुल नजरअंदाज मत करें।
क्या करें: मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करें और रविवार को सूर्य देव को जल चढ़ाएं।
राहु-मंगल की ये जुगलबंदी फाइनेंशियल मामलों में नुकसान पहुंचा सकती है। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले सोच लें। नए इन्वेस्टमेंट से बचें, और किसी को भी पैसा उधार देने से पहले दो बार सोचें, वरना पैसा फंस सकता है। ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिससे दिमाग पर बोझ बढ़ सकता है। पर्सनल और शादीशुदा जिंदगी में गलतफहमियां आ सकती हैं। पुरानी बीमारी भी परेशान कर सकती है, तो सेहत को लेकर लापरवाही मत करें।
क्या करें: शनिवार को शनि चालीसा पढ़ें और शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
मीन राशि वालों के घर-परिवार में राहु-मंगल का असर उथल-पुथल मचा सकता है। अचानक परेशानियां, गलतफहमियां और कन्फ्यूजन बना रहेगा। लड़ाई-झगड़े या मनमुटाव हो सकता है, खासकर जीवनसाथी से बातचीत कम हो तो। बच्चों से जुड़ी बातें भी चिंता बढ़ा सकती हैं। सेहत को लेकर भी सतर्क रहें, और चोट या एक्सीडेंट से बचने की कोशिश करें।
क्या करें: रोज सुबह शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और सफेद या पीले रंग की चीज़ें दान करें।
अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहाँ दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।
Updated on:
03 Feb 2026 11:48 am
Published on:
03 Feb 2026 11:47 am
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
