
Weekly Tarot Horoscope: 15 से 21 फरवरी 2026 टैरो राशिफल (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)
Weekly Tarot Rashifal 15 To 21 February 2026: 15 से 21 फरवरी 2026 का सप्ताह कई राशियों के लिए नए अवसर और अहम फैसलों का समय लेकर आ रहा है। जहां कुछ जातकों को करियर में प्रमोशन और आर्थिक मजबूती के संकेत मिल रहे हैं, वहीं कुछ को सतर्क रहकर योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने की सलाह दी गई है। रिश्तों, नौकरी और धन से जुड़े मामलों में इस हफ्ते संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी रहेगा।टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा से जानें कि आने वाला सप्ताह ग्रहों की चाल और कार्ड्स के संकेतों के अनुसार मेष से लेकर कन्या सहित सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रखनी होगी अतिरिक्त सावधानी।
इस सप्ताह मेष राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। निवेश से लाभ मिलने की संभावना है और रुका हुआ धन भी वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर आपके सामने आ सकते हैं, जो भविष्य में बड़ी उपलब्धि का मार्ग खोलेंगे।परिवार और करीबी लोगों के साथ संवाद बनाए रखना फायदेमंद रहेगा। यह समय आपके आत्मविश्वास को मजबूत करेगा। हर अवसर का समझदारी से लाभ उठाएं।
वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह थोड़ी मानसिक बेचैनी महसूस हो सकती है। कुछ कार्यों में देरी या बाधा आने से मन खिन्न रह सकता है। हालांकि परिस्थितियों को स्वीकार कर आगे बढ़ना ही इस समय आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी।घर में किसी अतिथि का आगमन खुशी लेकर आ सकता है। बच्चों से जुड़ी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। धैर्य और संयम से काम लें, जल्दबाजी से बचें।
मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह आत्मचिंतन का रहेगा। कुछ लोगों की आलोचना या विरोध का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। व्यवहारिक दृष्टिकोण अपनाएं और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें।स्वास्थ्य में सुधार होगा और आर्थिक स्थिति भी बेहतर हो सकती है। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी और मित्रों का सहयोग मनोबल को मजबूत करेगा।
कर्क राशि के लिए यह सप्ताह रचनात्मक कार्यों में सफलता दिलाने वाला है। कार्यक्षेत्र में संतोषजनक प्रगति से आत्मविश्वास बढ़ेगा।पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी और दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। प्रेम और वैवाहिक जीवन में निकटता बढ़ेगी। जो लोग नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, उन्हें सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर में उन्नति के संकेत दे रहा है। पदोन्नति या विशेष उपलब्धि के योग बन सकते हैं। हालांकि आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतना जरूरी है।महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले वरिष्ठ या अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। आपकी सूझबूझ और नेतृत्व क्षमता आपको चुनौतियों से बाहर निकालने में मदद करेगी।
कन्या राशि के लिए यह सप्ताह वित्तीय मामलों में सावधानी बरतने का संकेत देता है। अनावश्यक खर्चों और फालतू यात्राओं से बचना बेहतर रहेगा।करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं, मेहनत का फल मिलने के संकेत हैं। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ है पढ़ाई में मन लगेगा और सफलता के योग बनेंगे।
Published on:
13 Feb 2026 02:46 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
