
हुब्बल्ली में मजेठिया फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम।
डॉक्टरों, नर्सों और स्वयंसेवकों ने सीखी करुणा आधारित स्वास्थ्य सेवा की बारीकियां
कर्नाटक के हुब्बल्ली में मजेठिया फाउंडेशन की ओर से आयोजित पॉलिएटिव केयर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि गंभीर बीमारियों से पीडि़त रोगियों की सेवा केवल चिकित्सा तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उसमें प्रेम, करुणा, सहानुभूति और मानवीय संवेदनशीलता भी आवश्यक है।
जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाना
कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए अतिथियों ने कहा कि पॉलिएटिव केयर का उद्देश्य केवल रोग का इलाज नहीं, बल्कि रोगी और उनके परिजनों के मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक कष्ट को कम करना भी है। रोगी की पीड़ा को समझना और उनके जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाना इस सेवा का मूल उद्देश्य है।
रोगियों के साथ संवाद
इस अवसर पर विशेषज्ञों ने रोगियों और उनके देखभालकर्ताओ के साथ संवाद, मनोवैज्ञानिक समस्याएँ, आर्थिक चुनौतियाँ तथा जीवन के अंतिम चरण में देखभाल (एंड ऑफ लाइफ केयर) जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
करुणा आधारित स्वास्थ्य सेवा
कार्यक्रम में डॉक्टरों, नर्सों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों तथा विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम समाज में करुणा आधारित स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने में सहायक होंगे।
जरूरतमंद रोगियों को सम्मानजनक देखभाल
मजेठिया फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि जरूरतमंद रोगियों को समग्र और सम्मानजनक देखभाल मिल सके।
Published on:
05 Feb 2026 07:13 pm
बड़ी खबरें
View Allहुबली
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
