
शहीदों को नमन किया।
पुष्पांजलि कार्यक्रम
बेलगावी स्थित मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर में मराठा दिवस पूरे सम्मान और रेजिमेंटल गौरव के साथ मनाया गया। समारोह का आरंभ युद्ध स्मारक पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम से हुआ, जिसमें कमांडेंट के नेतृत्व में सेवारत अधिकारी, जेसीओ, जवान और पूर्व सैनिकों ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर रेजिमेंट की वीरता और कर्तव्यनिष्ठा की परंपरा को दोहराते हुए राष्ट्र सेवा के संकल्प को पुन: मजबूत किया गया। मराठा दिवस का यह आयोजन न केवल शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है, बल्कि सैनिक परिवारों, पूर्व सैनिकों और नागरिक समाज के बीच संबंधों को भी सुदृढ़ करता है, जिससे रेजिमेंट की गौरवशाली विरासत आने वाली पीढिय़ों तक पहुंचती रहे।
बड़ा खाना और सांस्कृतिक कार्यक्रक्रों ने बढ़ाई शोभा
मुख्य कार्यक्रम रेजिमेंटल सेंटर के पीटी ग्राउंड में आयोजित पारंपरिक बड़ा खाना के रूप में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमांडेंट ब्रिगेडियर जॉयदीप मुखर्जी तथा परिवार कल्याण संगठन की अध्यक्ष मृणालिनी मुखर्जी ने की। समारोह में वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, नागरिक गणमान्य, पूर्व सैनिक, सैनिक परिवारों और नागरिक कर्मचारियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रस्तुत मार्शल आट्र्स प्रदर्शन ने उपस्थित लोगों को प्रभावित किया और सैनिक अनुशासन व युद्ध कौशल की झलक दिखाई। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक संगीत कार्यक्रम ने भारत की विविध सांस्कृतिक परंपराओं को मंच पर जीवंत किया। कलाकारों को सम्मानित भी किया गया। सामूहिक भोजन और अनौपचारिक संवाद ने सैनिकों, परिवारों और पूर्व सैनिकों के बीच संबंधों को और मजबूत किया। मराठा दिवस के अवसर पर अग्निवीरों के लिए अभ्यास पहला कदम प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
वीरता और परंपरा की पहचान
मराठा लाइट इन्फैंट्री भारतीय सेना की सबसे पुरानी और गौरवशाली पैदल सेना रेजिमेंटों में से एक मानी जाती है। इसकी ऐतिहासिक जड़ें मराठा योद्धाओं की वीर परंपरा से जुड़ी हैं, जिन्होंने विभिन्न युद्धों और अभियानों में असाधारण साहस का परिचय दिया। रेजिमेंट ने स्वतंत्रता से पहले और बाद के अनेक युद्धों व सैन्य अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अनुशासन, साहस और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण इसकी पहचान रहे हैं। बेलगावी स्थित रेजिमेंटल सेंटर सैनिक प्रशिक्षण, परंपराओं के संरक्षण और सैन्य उत्कृष्ता का प्रमुख केंद्र है।
Published on:
05 Feb 2026 05:37 pm
बड़ी खबरें
View Allहुबली
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
