5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंदौर, Jun 05, 2026

राजा रघुवंशी केस में 8 जून को नया मोड़, सोनम की जमानत हो सकती है रद्द

Raja Raghuvanshi case: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में आगामी 8 जून की तारीख महत्वपूर्ण होने वाली है। मेघलाय हाईकोर्ट मामले में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत (Sonam Raghuvanshi Bail) पर बड़ा फैसला सुना सकता है।

Meghalaya High Court expected to deliver decision Sonam Raghuvanshi Bail plea mp news

Meghalaya High Court decision on Sonam Raghuvanshi Bail (Patrika.com)

Sonam Raghuvanshi Bail:इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड (Raja Raghuvanshi case) में जमानत पर रिहा हुई उसकी पत्नी आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत खारिज करने के मामले में शुक्रवार को मेघालय हाईकोर्ट में बहस हुई। शुक्रवार को सोनम की ओर से पेश हुए वकीलों ने अपना पक्ष रखना शुरू किया। हालांकि कोर्ट का समय पूरा होने के कारण बहस पूरी नहीं हो पाई। जिसके चलते कोर्ट ने बची बहस सुनने के लिए 8 जून का समय निर्धारित किया है।

इसके पहले मेघालय सरकार की ओर से जमानत निरस्ती के लिए मेघालय के महाधिवक्ता ए कुमार ने जमानत का विरोध करते हुए कोर्ट में दलील दी थी कि सोनम को जमानत गलत तथ्यों के आधार पर दी गई है। जिस पर कोर्ट ने सोनम की जमानत को लेकर जो बिंदु उठाए गए है उनको लेकर सफाई मांगी। मेघालय के महाधिवक्ता ने टाइपिंग एरर बताकर मामूली त्रुटी बताया। हालांकि कोर्ट ने उनकी दलील को ये कहते हुए खारिज कर दिया कि इस तरह की गलती लगातार केस में सामने आ रही है। ऐसे में इसे त्रुटि नहीं माना जा सकता।

CBI जांच नहीं होने पर भड़के परिजन, ट्विशा शर्मा केस से की तुलना

मध्य प्रदेश के बहुचर्चित राजा रघुवंशी केस में सोनम रघुवंशी अभी जेल से बाहर हैं। इस पर राजा रघुवंशी के बड़े भाई विपिन का बयान सामने आया है। राजा रघुवंशी के बड़े भाई विपिन ने कहा कि आखिर सोनम को हाईकोर्ट से क्यों तारीख पर तारीख मिल रही है। इसका कारण समझ नहीं आ रहा है। सोनम मेरे भाई की हत्या करके बाहर घूम रही है। अब तक हाईकोर्ट से उसे जमानत पर 10 बार तारीख मिल चुकी है। हमें उम्मीद है कि सुनवाई के बाद सोनम जेल जाएगी। सोनम की जमानत से दुखी विपिन रघुवंशी ने भोपाल के हाई-प्रोफाइल ट्विशा शर्मा मामले (Twisha Sharma Case) से राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले की तुलना करते हुए अपना दर्द बयां किया।

उन्होंने कहा कि-CBI जांच की मांग हमने की थी, लेकिन हुई नहीं। क्योंकि राजा एक लड़का था। वहीं, भोपाल के हाई प्रोफाइल केस में परिवार की मांग पर सीबीआई जांच शुरू हो चुकी है और दो बार पोस्टमार्ट कराया गया है। ट्विशा शर्मा एक लड़की थी इसलिए CBI जांच हो रही है। राजा एक लड़का था इसलिए सीबीआई जांच नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अगर अभी केस की CBI जांच करा ली जाए तो सोनम जेल चली जाएगी।

हनीमून पर की थी पति राजा रघुवंशी की हत्या

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की 11 मई को सोनम से शादी हुई थी। 20 मई को वे हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुए। राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी 23 मई को मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा (चेरापूंजी) में नोंग्रियाट गांव में एक होमस्टे से चेक आउट करने के कुछ घंटों बाद लापता हो गए थे। 24 मई को राजा-सोनम से परिवार का संपर्क टूट गया। 27 मई से दोनों की सर्चिंग शुरू हुई और सर्चिंग के दौरान 2 जून को खाई में राजा का शव मिला। 3 जून को राजा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि पेड़ काटने वाले हथियार से उनकी हत्या की गई थी। सोनम लापता थी जिसके कारण उसकी सर्चिंग जारी रही लेकिन 9 जून को सोनम रघुवंशी यूपी के गाजीपुर स्थित एक ढाबे पर पुलिस को मिली। शिलांग पुलिस ने सोनम को गिरफ्तार कर पूछताछ की जिसमें सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह और अन्य लोगों के साथ मिलकर राजा की हत्या का खुलासा किया था। पुलिस ने सोनम सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें