
एमपी की बिटिया ने रचा इतिहास (Photo Source- Akanksha Social media)
Mount Kilimanjaro : मध्य प्रदेश के इंदौर में रहने वाली पर्वतारोही आकांक्षा कुटुम्बले ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर चढ़ाई पूरी कर ली है। बता दें कि, समुद्र तल से ये चोटी 19 हजार 341 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इससे पहले आकांक्षा ने सितंबर 2024 में यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर भी चढ़ाई कर वहां भी तिरंगा फहराया था।
इन दोनों चोटियों का नाम दुनिया की प्रसिद्ध 'सेवन समिट्स' सूची में शामिल है। पेशे से आकांक्षा सिविल इंजीनियर हैं। शिखर पर पहुंचकर आकांक्षा ने कश्मीर से लाई गई कानी साड़ी पहनकर भारतीय संस्कृति को गर्व के साथ प्रस्तुत किया।
माउंट किलिमंजारो को दुनिया का सबसे ऊंचा 'फ्री-स्टैंडिंग माउंटेन' माना जाता है। भू-मध्य रेखा के पास होने के कारण यहां ऑक्सीजन की मात्रा कम होती है। चढ़ाई के दौरान आकांक्षा को भी सांस लेने में खासा परेशानी रही। तापमान भी माइनस 12 डिग्री तक चला गया और तेज़ हवाएं चल रही थीं।
आकांक्षा कुटुम्बले ता कहा है कि, कश्मीर उनकी कर्मभूमि रही है, जहां से उन्होंने माउंटेनियरिंग के बेसिक और एडवांस कोर्स किए और कई चोटियों पर अभ्यास किया है। वे बताती है कि, इसके लिए नियमित रनिंग, जिम में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, सीढ़ियों पर अभ्यास और प्राणायाम किया।
Published on:
07 Feb 2026 08:18 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
