5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में फिर ‘हिट एंड रन’ केस; बेकाबू कार ने सड़क पर मचाया कोहराम, 3 लोगों को उड़ाया

Hit-and-Run Case: जयपुर में बीती देर रात फिर से 'हिट एंड रन' मामला सामने आया है। शहर के विद्याधर नगर थाना इलाके में देर रात तेज रफ्तार कार ने साइकिल से घर लौट रहे 3 मजदूरों को जोरदार टक्कर मार दी।

2 min read
Google source verification
सांकेतिक तस्वीर, मेटा एआइ

सांकेतिक तस्वीर, मेटा एआइ

Hit-and-Run Case: जयपुर में बीती देर रात फिर से 'हिट एंड रन' मामला सामने आया है। शहर के विद्याधर नगर थाना इलाके में देर रात तेज रफ्तार कार ने साइकिल से घर लौट रहे 3 मजदूरों को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कांवटिया अस्पताल से एसएमएस अस्पताल रैफर कर दिया गया।

कैटरिंग का काम कर लौट रहे थे मजदूर

पुलिस के अनुसार हादसा रात करीब 12.40 बजे हुआ। तीनों मजदूर एक मैरिज गार्डन में कैटरिंग का काम खत्म कर अपनी-अपनी साइकिल से जालूपुरा लौट रहे थे। जैसे ही वे क्रास मॉल के पास पहुंचे, अचानक तेज रफ्तार कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों मजदूर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद चालक कार रोकने की बजाय उसे दौड़ाता हुआ मौके से फरार हो गया।

एक की मौत, दो घायल

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान देवत्त बेहरा उर्फ टप्पू (45) के रूप में हुई है। वह मूलतः ओडिशा का रहने वाला था और फिलहाल जालूपुरा में रहता था। वहीं, घायल मजदूरों में संग्राम (40) और अमूल्य (60) शामिल हैं। दोनों मूलतः बालेश्वर, उड़ीसा के रहने वाले हैं और वर्तमान में जालूपुरा में रहते हैं। तीनों मजदूर कैटरिंग का काम करते थे और अलग-अलग स्थानों से आए थे।

ट्रोमा सेंटर किया रैफर

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बताया कि कार चालक की पहचान के लिए आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार तेज रफ्तार में थी और चालक ने टक्कर के बाद वाहन रोकने की कोशिश भी नहीं की।

मजदूरों में दहशत

इस हादसे के बाद इलाके में मजदूरों में दहशत का माहौल है। उनका कहना है कि देर रात काम से लौटते समय अक्सर तेज रफ्तार वाहन उनकी जान के लिए खतरा बन जाते हैं। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगालकर कार चालक को पकड़ने में जुट गई है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग