8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Biodiversity Conservation: प्रकृति प्रेमियों के लिए सुनहरा मौका, जयपुर में यहां लगेगा दो दिवसीय वन मेला

Rajasthan Forest Fair: जयपुर में 9-10 फरवरी को राज्य स्तरीय वन मेला, वन उत्पादों और पर्यावरण जागरूकता का होगा संगम। शहद से हर्बल उत्पाद तक, राजस्थान की जैव विविधता का अनोखा उत्सव शुरू।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Feb 08, 2026

Forest Department Rajasthan: जयपुर। प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और वन आधारित आजीविका को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वन विभाग, राजस्थान द्वारा 9 एवं 10 फरवरी 2026 को सचिवालय नर्सरी, जयपुर में राज्य स्तरीय वन मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले का उद्घाटन 9 फरवरी को प्रातः 11 बजे माननीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री संजय शर्मा करेंगे। इस अवसर पर वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

दो दिवसीय इस मेले में वन एवं वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन, पौधारोपण, औषधीय पौधों और प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग से जुड़ी जानकारी आमजन को उपलब्ध कराई जाएगी। राजस्थान के उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अलवर, जयपुर, कोटा, बीकानेर सहित कई जिलों से वन मंडल, स्वयं सहायता समूह, राजीविका, गैर-सरकारी संस्थाएं तथा अन्य संगठनों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। साथ ही मध्य प्रदेश, नोएडा और मुंबई से भी प्रतिभागी शामिल होंगे।

वन मेले में उपलब्ध प्रमुख वन उत्पाद

क्रमांकउत्पाद श्रेणीप्रमुख वस्तुएं / विवरण
1शहद एवं फल आधारित उत्पादशहद, जामुन आधारित खाद्य एवं स्वास्थ्य उत्पाद
2वन उपज उत्पादलाख, गोंद, जड़ी-बूटी आधारित सामग्री
3औषधीय पौधेऔषधीय एवं सुगंधित पौधे
4हर्बल व प्राकृतिक उत्पादएलोवेरा उत्पाद, हर्बल साबुन, फेस पैक, हेयर ऑयल
5बांस शिल्पबांस से निर्मित वस्तुएं, तीर-कमान एवं हस्तनिर्मित सामान
6लकड़ी हस्तशिल्पलकड़ी से बने शिल्प, कावड़ कला उत्पाद
7मिलेट आधारित खाद्यबिस्किट, लड्डू, नमकीन, पेय पदार्थ एवं अन्य पोषक खाद्य
8घरेलू खाद्य सामग्रीमसाले, अचार, आंवला कैंडी, आमचूर पाउडर
9पर्यावरण अनुकूल उत्पादनीम उत्पाद, गौ-काष्ठ, जैव उर्वरक
10जनजातीय कलामंडाना कला एवं वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी कलात्मक सामग्री
11पौध एवं नर्सरी सामग्रीबीज, पौध, सजावटी एवं उपयोगी पौध सामग्री
12थार क्षेत्र विशेष उत्पादकैर, सांगरी एवं अन्य लघु वनोपज

मेले में शहद, लाख, गोंद, जड़ी-बूटी उत्पाद, एलोवेरा आधारित सामग्री, बांस हस्तशिल्प, लकड़ी कला, मिलेट खाद्य पदार्थ, मसाले, नीम उत्पाद, जैव उर्वरक, बीज और पौध सामग्री सहित अनेक वन उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। थार क्षेत्र के कैर-सांगरी जैसे विशेष उत्पाद भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

आईआईटी जोधपुर और बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी जैसे संस्थान जानकारीपूर्ण प्रदर्शनी व तकनीकी परामर्श प्रदान करेंगे। विशेषज्ञों के टॉक शो और संवाद सत्र भी आयोजित होंगे।