
मोहित शर्मा.
India 2nm chip: जयपुर/बेंगलुरु: भारत अब चिप बनाने की दुनिया में बड़ा नाम बन रहा है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही Qualcomm की 2-नैनोमीटर चिप का अनावरण किया। ये चिप भारत के इंजीनियरों (बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद) ने डिजाइन की है। ये दुनिया की सबसे नई और पावरफुल टेक्नोलॉजी है, जो AI को बहुत तेज बनाएगी।
ये छोटी-सी चिप (फोन, कार, कंप्यूटर का दिमाग) है। इसमें एक छोटे से हिस्से पर 20 अरब ट्रांजिस्टर लगे हैं। ट्रांजिस्टर जितने छोटे, उतनी ज्यादा स्पीड, कम बिजली और ज्यादा पावर। पहले ये काम अमेरिका या ताइवान में होता था, अब भारत में पूरा डिजाइन हो रहा है।
सरकार Semicon India Mission 2.0 ला रही है। इसमें चिप डिजाइन, स्टार्टअप्स, ट्रेनिंग पर फोकस। 300 यूनिवर्सिटी में सेमीकंडक्टर पढ़ाई हो रही है। AI के लिए डेटा सेंटर में 70-90 अरब डॉलर निवेश हो चुका है। GPU 10,000 से 50,000 तक बढ़ेंगे।
मंत्री वैष्णव ने कहा: "भारत अब सिर्फ सॉफ्टवेयर नहीं, हाई-टेक चिप डिजाइन में लीडर बन रहा है।" Qualcomm ने भी भारत को अपना सबसे बड़ा डिजाइन हब बताया। ये चिप 1-2 साल में फोन-डिवाइस में आएगी, तो हमारा अगला फोन पहले से तेज और स्मार्ट होगा।
Published on:
08 Feb 2026 02:21 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
