
Photo: Patrika
राजस्थान में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाओं और तापमान में उतार-चढ़ाव को लेकर चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में गुरुवार से एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर 26 जनवरी तक देखने को मिलेगा। इस दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकदार तेज हवाएं चल सकती हैं।
वहीं मौसम विभाग ने 22 जनवरी को बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, फलौदी और श्रीगंगानगर में मेघगर्जन, वज्रपात और 30-40KMPH की स्पीड से झोंकदार तेज हवाओं के चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।
साथ ही 23 जनवरी को अलवर, भरतपुर, डीग, धौलपुर, झुंझुनूं, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में मेघगर्जन, वज्रपात और 40-50 KMPH की स्पीड से झोंकदार तेज हवाओं के चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।
मंगलवार को प्रदेश के 10 से अधिक जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। जयपुर में सुबह ठंडी हवाओं के कारण गलन महसूस की हुई, हालांकि दोपहर में तेज धूप निकलने से कुछ राहत मिली। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
मौसम विभाग ने बताया कि 24 और 25 जनवरी को अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में घना कोहरा भी छा सकता है। इसके बाद 26 जनवरी से 28 जनवरी के बीच एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में सबसे पहले बारिश शुरू होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने 22, 23 और 26 जनवरी को जयपुर, भरतपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। 14 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
| स्थान | तापमान |
|---|---|
| माउंट आबू | 5 |
| बीकानेर | 7.1 |
| श्रीगंगानगर | 8 |
| फतेहपुर | 5.2 |
| करौली | 6.1 |
| पाली | 4.6 |
| जयपुर | 12.7 |
| जैसलमेर | 10.5 |
| जालोर | 7.9 |
| सिरोही | 5.6 |
Updated on:
21 Jan 2026 10:19 am
Published on:
21 Jan 2026 07:55 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
