3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaipur News: अवैध कॉलोनी ध्वस्त, पत्रकार कॉलोनी क्षेत्र अतिक्रमण मुक्त

जोन- 8, पत्रकार कॉलोनी व पीआरएन-साउथ में पत्रकार कॉलोनी सर्कल से पत्रकार कॉलोनी के बीच करीब 02 कि.मी. क्षेत्र तक सड़क सीमा को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस दौरान लगभग 200 स्थानों से अतिक्रमण हटाया।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने नगर निगम के साथ संयुक्त अभियान चलाकर शहर में दो बड़ी कार्यवाहियां कीं। zone- 8 और पत्रकार कॉलोनी व पीआरएन-साउथ में पत्रकार कॉलोनी सर्कल से पत्रकार कॉलोनी के बीच करीब 02 कि.मी. क्षेत्र तक सड़क सीमा को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस दौरान लगभग 200 स्थानों पर बने अस्थाई निर्माण जैसे चबूतरे, सीढ़ियां, लोहे के ऐंगल, टीनशेड, रेलिंग, ठेलें, बांस-तम्बू, तिरपाल, काउण्टर, टेबल-कुर्सियां, होर्डिंग व साइन बोर्ड आदि को जेसीबी मशीन व मजदूरों की मदद से हटाया गया। नगर निगम ने मौके पर सामान भी जप्त किया।

निवारू रोड पर अवैध कॉलोनी ध्वस्त
जोन-12 के अंतर्गत ग्राम लालचन्दपुरा, निवारू रोड पर करीब 03 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर बिना स्वीकृति-अनुमोदन व भू-रूपांतरण के बनाई जा रही नवीन अवैध कॉलोनी को प्रारंभिक स्तर पर ही ध्वस्त कर दिया गया। यहां मिट्टी-ग्रेवल सड़कें, बाउंड्रीवाल व अन्य निर्माण कार्य किए जा रहे थे।