3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold-Silver Price: फिर उछली चांदी… एक दिन में 31 हजार की लगाई छलांग, जानें सोना-चांदी के ताजा भाव

Gold-Silver Price: पिछले कई दिनों से गिर रहे चांदी के भाव आज अचानक फिर बढ़ गए। MCX वायदा में चांदी जहां 31700 रुपए महंगी हुई, वहीं सर्राफा बाजार में भी बड़ी तेजी देखने को मिली। सोने के भाव में भी बड़ा अंतर देखने को मिला है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kamal Mishra

Feb 03, 2026

Silver Price Hike

सोना-चांदी के भाव फिर बढ़े (फाइल फोटो)

जयपुर। कमोडिटी एक्सचेंज MCX पर मंगलवार के कारोबार में कीमती धातुओं में जोरदार खरीदारी देखने को मिली। पिछले कुछ दिनों की भारी गिरावट के बाद मार्च 2026 के वायदा (FUTCOM) सिल्वर ने तेज रिकवरी दिखाई। आज चांदी का भाव ₹2,67,961 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद ₹2,36,261 से ₹31,700 (13.42%) ऊपर है। दिन के दौरान यह ₹2,70,398 तक पहुंची, जिससे बाजार में बुलिश सेंटीमेंट मजबूत हुआ। कारोबार का वॉल्यूम 9,336 लॉट्स और ओपन इंटरेस्ट 6,209 लॉट्स रहा, जो सक्रिय ट्रेडिंग को दर्शाता है।

राजधानी जयपुर में पांच दिन बाद सर्राफा बाजार फिर तेजी पर सवार हुआ। मंगलवार को चांदी 5000 रुपए की छलांग लगाकर 2,67,000 रुपए प्रति किलो रही। वहीं शुद्ध सोना 1 हजार रुपए बढ़कर 1,57,000 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना भी 900 रुपए उछलकर 1,46,800 रुपए प्रति दस ग्राम रहा।

जयपुर सर्राफा बाजार मंगलवार के भाव

चांदी- 2,67,000
शुद्ध सोना- 1,57,000
जेवराती सोना- 1,46,800
18कैरेट- 1,22,500
14कैरेट- 97,400

जयपुर में सोमवार को ये थे सोना-चांदी के भाव

वहीं जयपुर सर्राफा सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी ने सोमवार को दिन में दो बार भाव खोले थे। वायदा बाजार की उथल-पुथल के बीच पहले बड़ी गिरावट आई। फिर चार बजे के बाद बाजार संभला। चांदी 53,000 रुपए कम होकर 2,62,000 रुपए प्रति किलो रही। शुद्ध सोना 7,850 रुपए फिसलकर 1,56,600 रुपए प्रति दस ग्राम रहा।

वायदा में सोना 8 हजार हुआ महंगा

5 मार्च 2026 के वायदा सोने (FUTCOM GOLDM) में भी मजबूती बनी रही। इसका भाव ₹1,50,094 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो पिछले बंद ₹1,41,669 से ₹8,425 (5.95%) अधिक है। ऊंचा वॉल्यूम (74,132 लॉट्स) यह संकेत देता है कि निवेशक गिरावट पर खरीदारी कर रहे हैं। इसी तरह 2 अप्रैल 2026 के गोल्ड फ्यूचर्स में भी 5.74% की तेजी दिखी।

कॉपर भी हुआ महंगा

अन्य धातुओं में कॉपर (27 फरवरी 2026 वायदा) ₹1,286 प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड कर रहा था, जिसमें 5.51% की बढ़त दर्ज की गई। औद्योगिक मांग बढ़ने की उम्मीद से तांबे को समर्थन मिला है। ऊर्जा सेगमेंट में क्रूड ऑयल ऑप्शंस (17 फरवरी, CE 5600) में हल्की तेजी दिखी, जबकि कुछ पुट ऑप्शंस दबाव में रहे, जिससे बाजार में अस्थिरता साफ दिखी।

विश्लेषकों की राय

विश्लेषकों का मानना है कि अमेरिकी डॉलर में नरमी, वैश्विक मुद्रास्फीति की चिंताएं और कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव ने सोना-चांदी को सहारा दिया है। पिछले दिनों गिरावट के बाद आज की रिकवरी बताती है कि बाजार में निचले स्तरों पर मजबूत खरीदारी हो रही है। हालांकि, विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि फ्यूचर्स बाजार अत्यधिक अस्थिर रहता है, इसलिए ट्रेडर्स को स्टॉप-लॉस और रिस्क मैनेजमेंट के साथ ही पोजीशन लेनी चाहिए।