5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेके लोन अस्पताल: रात 2 बजे महिला को देख बिगड़ी नर्सिंग कर्मचारी की नीयत, कर डाली गंदी हरकत, चल रही थी नाइट ड्यूटी

जेके लोन अस्पताल में रात के समय एक महिला ठेका कर्मी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

2 min read
Google source verification
PATRIKA PHOTO

PATRIKA PHOTO

जयपुर। जेके लोन अस्पताल में रात के समय एक महिला ठेका कर्मी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। वार्ड में तैनात नर्सिंग कर्मचारी विजय मीणा पर आरोप है कि उसने देर रात महिला कर्मी के साथ अभद्र व्यवहार किया। घटना के बाद ठेका कर्मियों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने अस्पताल के मुख्य गेट पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

पीड़िता ने बताया कि रात करीब 2 से 3 बजे के बीच यह घटना हुई। उसने बताया कि आरोपी नर्सिंग कर्मचारी ने उसे अकेला पाकर छेड़छाड़ करने की कोशिश की। महिला ने तुरंत अपने साथ काम करने वाले अन्य कर्मियों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद मामला गरमा गया। पीड़िता का कहना है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की घटना बेहद निंदनीय है और इससे महिला कर्मचारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल प्रशासन ने प्रारंभिक स्तर पर जांच की। लेकिन ठेका कर्मियों का गुस्सा कम नहीं हुआ। सुबह होते ही सभी ठेका कर्मी एकजुट होकर अस्पताल के मुख्य गेट पर जमा हो गए और धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं और पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

धरने और हंगामे के कारण अस्पताल का सामान्य कामकाज प्रभावित हुआ और मरीजों व उनके परिजनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को शांत कराने का प्रयास किया और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

पीड़िता ने आरोपी नर्सिंग कर्मचारी के खिलाफ एसएमएस थाने में छेड़छाड़ की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । थाना अधिकारी ने बताया कि मामला गंभीर है और सभी पहलुओं की जांच की जाएगी। साथ ही अस्पताल प्रशासन से भी पूछताछ की जाएगी।

मामले की जानकारी महिला आयोग को भी दे दी गई है। आयोग की ओर से पीड़िता से बातचीत कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ठेका कर्मियों ने मांग की है कि अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाए और महिला कर्मचारियों के लिए सुरक्षित ड्यूटी शिफ्ट की व्यवस्था की जाए। वहीं जेके लोन अस्पताल के अधीक्षक डॉ आरएम सेहरा ने बताया कि महिला कर्मचारी ने छेड़छाड़ की शिकायत मिली है। मामले की निष्पक्ष जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग