5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaipur Hotel Viral Video: पर्दा लगाना भूले तो वायरल हो गया था 5 स्टार होटल में कपल का ये वीडियो, आप भी इन 7 बातों का रखें ध्यान

Couple In Hotel Video Viral: जयपुर के एक प्रसिद्ध फाइव स्टार होटल में एक कपल का निजी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। अगर आप भी होटल में जाते हैं तो इन 7 बातों को ध्यान जरूर रखें।

2 min read
Google source verification
Jaipur-Hotel-Viral-Video

फोटो: पत्रिका

Jaipur's 5 Star Hotel Viral Video: जयपुर के एक प्रसिद्ध फाइव स्टार होटल में एक कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। ये वीडियो सड़क पर खड़े होकर शूट किया था जिसमें होटल के एक कमरे की खिड़की से कपल निजी पलों को एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो को एक व्यक्ति ने सड़क से खड़े होकर मोबाइल कैमरे से रिकॉर्ड किया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद होटल प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा।

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई सवाल उठने लगे। क्या ये कपल का दोष था कि उसने पर्दा नहीं लगाया, या फिर होटल प्रशासन की गलती थी कि उसने कमरे में प्राइवेसी का ख्याल नहीं रखा? या फिर वे लोग जिम्मेदार थे जिन्होंने बिना इजाजत किसी की निजी जिंदगी को रिकॉर्ड करके पब्लिक कर दिया?

वीडियो वायरल करने पर ये मिलती है सजा

अगर कोई व्यक्ति बिना अनुमति के वीडियो बनाता है और उसे वायरल करता है तो यह गंभीर अपराध है। भारत में ये आईटी एक्ट, 2000 और आईपीसी के तहत दंडनीय है।

आईटी एक्ट की धारा 67B के तहत अगर 18 साल से कम उम्र के युवक या युवती का वीडियो वायरल किया जाता है तो 5 साल तक की सजा और 10 लाख रुपए तक का जुर्माना हो सकता है।

धारा 66E के तहत, किसी भी व्यक्ति का वीडियो बनाना और वायरल करना 3 साल तक की सजा और 2 लाख रुपए जुर्माना हो सकता है।

होटल में इन 7 बातों का रखें ध्यान

  1. कमरे की खिड़कियां चेक करें: होटल के कमरे की खिड़कियों को ठीक से चेक करें। अगर वे पारदर्शी हैं या कहीं से दिख रहा है तो पर्दा जरूर लगवाएं।
  2. हिडेन कैमरे से बचें: कमरे के अंदर किसी गुप्त कैमरे की मौजूदगी से बचने के लिए कमरे का पूरा निरीक्षण करें।
  3. कमरे के दरवाजे और खिड़कियों का ध्यान रखें: कमरे में कोई दरार या छेद न हो, ताकि बाहर से अंदर का दृश्य दिखाई न दे।
  4. DND का इस्तेमाल करें: हाउसकीपिंग स्टाफ अक्सर सुबह जल्दी कमरे की सफाई करने आता है, जो आपकी नींद में खलल डाल सकता है। इस परेशानी से बचने के लिए हमेशा रात में अपने दरवाजे पर DND का साइन जरूर लगाएं।
  5. रिमोट को साफ जरूर करें: होटल के रूम में रिमोट अक्सर सही से साफ नहीं किए जाते। ये रिमोट कई लोगों के हाथों में आता है, जो गंदे या न धोए हाथों से उसे छूते हैं। चूंकि रिमोट पर कई बैक्टीरिया हो सकते हैं इसलिए जब आप कमरे में चेक-इन करें तो उसे गीले वाइप से अच्छे से साफ कर लें।
  6. कमरे के बारे में पहले ही कर लें पूछताछ: अगर आप ऑनलाइन होटल बुकिंग कर रहे हैं तो आपको ये नहीं पता होता कि आपको किस कमरे में ठहरने को मिलेगा। बेहतर है कि आप होटल से सीधे संपर्क करके पहले ही कमरे के बारे में जानकारी लें।
  7. सेफ का कोड याद रखें या फोटो क्लिक करें: अगर आपने होटल के कमरे के सेफ में अपने कीमती सामान रखे हैं तो सेफ का कोड याद रखने के लिए कहीं लिख लें या उसकी तस्वीर लें।

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी
: https://bit.ly/4bg81fl